अनूपपुर : राष्ट्रीय बालिका दिवस पर लाडली बालिकाओं ने किया पौधरोपण

@रिपोर्ट - मो अनीश तिगाला 

प्रतिभावान छात्राओं को एडीएम ने किया सम्मानित

अनूपपुर 24 जनवरी 2023/ राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा लाडली लक्ष्मी वाटिका में किशोरी बालिकाओं द्वारा फलदार पौधों का रोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। तत्पश्‍चात् कलेक्ट्रेट कार्यालय में अपर कलेक्टर श्री सरोधन सिंह द्वारा शिक्षा, खेलकूद में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली कक्षा 12 वीं की कु. स्मृति प्रभा सेन पिता सुनील कुमार बम्हनी 92 प्रतिशत, कु. आराधना कोल पिता श्यामलाल कोल बम्हनी 93 प्रतिशत, कु. रेशमा केवट पिता नारायण केवट अमलई 74 प्रतिशत, कु. सीमा केवट पिता नानबाबू केवट अमलई 75 प्रतिशत, कु. पूजा नामदेव पिता दुर्गेश नामदेव अनूपपुर वार्ड नं. 09 संभाग स्तरीय लोक नृत्यम विधा, कु. नम्रता कहार पिता रविन्द्र कुमार अनूपपुर वार्ड नं. 09 राज्य स्तरीय चित्रकला विधा, कु. मंजू यादव पिता ज्ञानी प्रसाद अनूपपुर वार्ड नं. 09 राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता, कु. रिशिता सिंह पिता हीरा सिंह कल्याणपुर राज्य स्तरीय वास्केट बॉल, कु. राशि पटेल पिता पंकज पटेल अनूपपुर वार्ड नं. 12 संभाग स्तरीय कबड्डी, कु. कमला मरावी पिता तुलसीराम अनूपपुर खो-खो दौड प्रतियोगिता में उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री विनोद परस्ते, सहायक संचालक श्रीमती मंजूषा शर्मा, मबावि अनूपपुर की परियोजना अधिकारी सुश्री सीमा गांजू, पर्यवेक्षक श्रीमती हीरा धुर्वे, श्रीमती दयंमती सिंह एवं स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।