कांग्रेश की नारी सम्मान योजना के मिस कॉल नंबर का कांग्रेस जन प्रचार- प्रसार करें-आशीष त्रिपाठी
अनूपपुर । कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आशीष त्रिपाठी ने कांग्रेश जनों से अपील की है कि कांग्रेश के प्रदेश अध्यक्ष  कमलनाथ जी (पूर्व मुख्यमंत्री) द्वारा दिनांक 9 मई 2023 को 'नारी सम्मान योजना का शुभारम्भ किया गया था।उसी दिन प्रदेश भर में भी जिलेवार नारी सम्मान योजना प्रारंभ की गई थी।
          प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नारी सम्मान योजना को व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार करने के लिए डोर-टू-डोर के माध्यम से फॉर्म भरवाए जाने की प्रक्रिया चालू है,जिसकी लोगों के बीच में काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।
         इसी योजना को और विस्तार देने के लिए पार्टी द्वारा एक मिस्ड कॉल (7069001234) नंबर जारी किया गया है,फॉर्म भरने के बाद इस नंबर पर महिला से मिस्ड कॉल करवाया जाए।इस नंबर को सोशल मीडिया के माध्यम से भी अधिक से अधिक प्रसारित किया जाए इस नंबर पर मिस्ड कॉल करने से तुरंत ही पार्टी की तरफ से एक मेसेज प्राप्त होता है और प्रत्युत्तर में दुसरे कॉल में कमल नाथ जी की आवाज़ में योजना से जुड़ने पर एक धन्यवाद सन्देश प्राप्त होता है।
        वरिष्ठ कांग्रेस नेता आशीष त्रिपाठी ने कहा है कि फॉर्म भरवाने के साथ साथ इस नंबर पर भी अधिक से अधिक मिस्ड कॉल करवाया जाए जिससे इस योजना को और अधिक लोगों तक पहुंचाया जा सके।
                     नारी सम्मान योजना डोर-टू-डोर हेतु निर्देश-
प्रत्येक घर पर पहुंच कर दरवाज़े पर दस्तक दें।यदि कोई पुरुष दरवाज़ा खोलता है तो घर की महिला सदस्य को बुलाने का आग्रह किया जाये।घर के सदस्यों को एकत्रित कर उनको कमल नाथ जी के 500 रूपए में गैस सिलेंडर और 1500 रूपए प्रतिमाह देने के वचन के बारे में विस्तार से समझाया जाए।फॉर्म भरने के लिए उन महिलाओं से उनकी सभी जानकारी पूछकर निर्धारित स्थान पर सही तरीके से भरी जाए।नाम,वर्ग,पता (ग्राम पंचायत, जिला, विधान सभा), मोबाईल नंबर आदि जानकारी विशेष तौर पर बिना त्रुटि भरी जाएं।महिला की जानकारी भरने के बाद निर्धारित स्थान पर उनके हस्ताक्षर कराए जाएं।फॉर्म भरने के बाद नीचे का हिस्सा मुख्य पत्र से अलग कर इकठ्ठा किया जाए। मुख्य पत्र उन महिलाओं को दे दिया जाए।फॉर्म भरवाने के बाद आवेदक महिला से निर्धारित नंबर (7069001234) पर मिस्ड कॉल करने के लिए निवेदन किया जाये।मिस्ड कॉल करने के बाद प्राप्त मेसेज उन महिलाओं को दिखाए जाएं और आने वाले कॉल में नाथ जी की आवाज़ में योजना से जुड़ने का सन्देश उन्हें सुनाया 
जाए।महिलाओं से निवेदन करके उनके दरवाजे पर नारी सम्मान योजना का स्टिकर लगाया जाए।