कलेक्टर ने सभी जिला अधिकारियों की छुट्टी की रद्द जानिए क्या है कारण और क्या लिखा है आदेश में 
अनूपपुर:-कलेक्टर सोनिया मिना ने सभी जिला अधिकारियों की छुट्टी रद्द की,गणतंत्र दिवस कार्यक्रम नर्मदा जयंती और मुख्यमंत्री की कलेक्टर कमिश्नर कांफ्रेंस को ध्यान में रखते हुए अनूपपुर कलेक्टर ने यह आदेश जारी किया है यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है  जानिए क्या है कारण और क्या लिखा है आदेश में गणतंत्र दिवस समारोह 26 जनवरी, 2023 एवं दिनांक 27.01.2023 से 29.01.2023 तक अमरकण्टक में आयोजित नर्मदा महोत्सव कार्यक्रम / हितग्राही सम्मेलन के दौरान माननीय मुख्यमंत्री जी मध्य प्रदेश शासन का दौरा कार्यक्रम नियत है। दिनांक 29.01.2023 को माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा मुख्यमंत्री जन सेवा के हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण किया जावेगा। दिनांक 31.01.2023 एवं 01.02. 2023 को भोपाल में माननीय मुख्यमंत्री जी की अध्यक्षता में कलेक्टर / कमिश्नर, कॉन्फ्रेंस का आयोजन प्रस्तावित है।

अतः समस्त जिला अधिकारियों को निर्देशित किया जाता है, कि उक्त अवधि में अवकाश में नहीं रहेंगे और न ही मुख्यालय से बाहर जायेंगे। इस आदेश का सख्ती से पालन किया जाये।

यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।