हर घर तिरंगा अभियान के संबंध में एडीएम ने ली अधिकारियों की बैठक

राष्ट्रीय महत्व के हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने पर दिया जोर

अनूपपुर I राष्ट्रीय महत्व के हर घर तिरंगा अभियान के संबंध में अपर कलेक्टर सी पी पटेल ने अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में अनुविभागीय दंडाधिकारी अनूपपुर श्रीमती दीपशिखा भगत, नगर पालिका अनूपपुर के सीएमओ  अनंत धुर्वे सहित अन्य विभागों के अधिकारी व आसपास के विद्यालयों के प्राचार्य मौजूद रहे। 
बैठक में हर घर तिरंगा अभियान के क्रियान्वयन के संबंध मे चर्चा की गई। सभी से सक्रिय भूमिका का निर्वहन करते हुए हर घर तिरंगा अभियान के लक्ष्य को सफल बनाने तथा अभियान के दौरान राष्ट्रीय ध्वज संहिता का कड़ाई से पालन किए जाने पर चर्चा की गई। बैठक में हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए सभी का आव्‍हान किया गया।