चार पहिया वाहन ने दो पहिया वाहन चालक को मारी ठोकर, आई गंभीर चोट

चार पहिया वाहन ने दो पहिया वाहन चालक को मारी ठोकर, आई गंभीर चोट
अनूपपुर। जिले के केसवाही तिराहे के पास बुधवार की दोपहर तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने दोपहिया वाहन चालक को ठोकर मार गंभीर रूप से घायल कर मौके से फरार हो गया, हालांकि इस दौरान दो पहिया वाहन चालक के सिर एवं शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोट आई है जिसे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि अभिषेक तिवारी अपने निजी काम से कोतमा बाजार आया हुआ था वही लौटते समय केसवाही तिराहे के पास यह घटना घटित हुई है, हालांकि घायल का इलाज जिला चिकित्सालय में जारी है वहीं पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है।