संस्कृति ज्ञान परीक्षा में अधिक से अधिक भैया-बहनों की सहभागिता जरूरी संस्कृति ज्ञान आवश्यक है-दुर्ग सिंह

संस्कृति ज्ञान परीक्षा में अधिक से अधिक भैया-बहनों की सहभागिता जरूरी
संस्कृति ज्ञान आवश्यक है-दुर्ग सिंह
अमरकंटक। विद्या भारती संस्कृति शिक्षा संस्थान कुरुक्षेत्र हरियाणा के संयोजक दुर्ग सिंह राजपुरोहित का आगमन सरस्वती शिशु मंदिर अमरकंटक में हुआ। संस्कृति बोध परियोजना के प्रचार प्रसार के उद्देश्य से 7 अगस्त 2023 को प्रार्थना सत्र में जवाहर नवोदय विद्यालय अमरकंटक में संस्कृति ज्ञान परीक्षा में अधिक से अधिक भैया बहनों की सहभागिता करने का मार्गदर्शन दिया गया, जिसमें आपने यह जानकारी दी कि भारत के संदर्भ में बच्चों को सामान्य ज्ञान एवं भारतीय संस्कृति का ज्ञान हो सके। इस उद्देश्य को बनाए रखते हुए संस्कृति ज्ञान परीक्षा में शामिल होने का आग्रह किया गया। इस प्रार्थना सत्र में नवोदय विद्यालय के प्राचार्य डॉ अमृतास शुक्ला, सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य बृजकिशोर शर्मा, भौतिक शास्त्र के व्याख्याता बलराम साहू की उपस्थिति रही। नवोदय विद्यालय के प्राचार्य ए के शुक्ला ने अपने उद्बोधन में अधिक से अधिक भैया बहनों को संस्कृत ज्ञान परीक्षा में सहभागिता कराने का आश्वासन दिया गया। संस्कृति शिक्षा संस्थान कुरुक्षेत्र द्वारा प्रतिवर्ष दिसंबर माह के अंतिम सप्ताह में कक्षा चतुर्थ से द्वादश तक परीक्षा संपन्न कराई जाती है, जिसमें समाज से अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता एवं भैया बहनों की सहभागिता हो ऐसा विद्या भारती का लक्ष्य है।