पुरुषोत्तम मास में भगवान शिव के महापुराण का आयोजन

जयसिहनगर
:-स्थानीय दुर्गा मंदिर प्रांगण में पुरुषोत्तम मास के पावन पर्व पर श्री शिव महापुराण की शिव कथा के साथ ही पुरुषोत्तम मास की कथा का भव्य आयोजन जिसका शुभारंभ 1 अगस्त 2023 से 9 अगस्त 2023 तक समय दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक कथा व्यास महंत स्वामी श्रवण कुमार पांडेय प्रपन्नाचार्य जी महाराज जोधपुर (राजस्थान) के मुखारविंद से किया जा रहा है जहां पर भगवान शिव की महिमा का वर्णन बड़े ही सहज भाव से करते हुए भगवान शिव एवं माता सती का विवाह किस तरह संपन्न हुआ का वर्णन किया गया जिसमें महाराज जी द्वारा बताया गया कि भगवान विष्णु एवं ब्रह्मा जी भगवान शिव के पास विवाह का प्रस्ताव लेकर गए एवं उन्हें विवाह हेतु मनाने का हर संभव प्रयास किया जिस पर भगवान शिव विवाह के लिए तैयार हो गए एवं भगवान शिव द्वारा यह कहा गया कि मैं विवाह के लिए तैयार हूं किंतु विवाह से संबंधित पूरी जवाबदारी आप दोनों की होगी जिस पर भगवान विष्णु एवं भगवान ब्रह्मा द्वारा स्वीकार कर लिया गया जिसके बाद दोनों राजा दक्ष के घर माता सती के विवाह का प्रस्ताव लेकर पहुंचे पर दोनों राजा दक्ष से कुछ कहते इससे पहले ही राजा दक्ष ने अपनी पुत्री के लिए सुयोग्य वर बतलाने का आग्रह किया जिस पर ब्रह्मा जी द्वारा भगवान शिव का नाम प्रस्तावित किया गया जिस पर राजा दक्ष तैयार हो गए और इस तरह से भगवान शिव एवं सती का विवाह संपन्न हुआ। इसी के साथ आयोजक कर्ताओं द्वारा बस स्टैंड जयसिंहनगर से भगवान भोलेनाथ की बारात भूत, प्रेतों, बैंड बाजों एवं पटाखों के साथ दुर्गा मंदिर लाया गया जहां पर लोगों की भारी भीड़ की उपस्थिति में भगवान शिव एवं माता सती का विवाह संपन्न कराया गया श्रोतागण में देवी भक्त महिला मंडल तथा श्री दुर्गा समिति के समस्त नगरवासी एवं भक्तगण। कार्यक्रम को सफल बनाने वालों में जगतनारायण चतुर्वेदी (पुजारी), आशा पयासी, सुमन गुप्ता, दीपा पांडेय, रंजना शुक्ला, शांति तिवारी, राधा गुप्ता, अंशु गुप्ता, लक्ष्मी गुप्ता, रानी सोनी, सुशीला केसरवानी एवं समस्त महिला मंडल जयसिंह नगर।