मुन्ना सिंह नरेंद्र को कांग्रेस पार्टी ने दी बड़ी जिम्मेदारी

अनूपपुर / वरिष्ठ  कांग्रेसी नेता मुन्ना सिंह नरेंद्र को कांग्रेस कमेटी ने  बड़ी जिम्मेदारी दी है, जिला कांग्रेस कमेटी अनूपपुर द्वारा नवीन जिला   पदाधिकारियों की  बैठक का आयोजन  05 अगस्त को  जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन  अनूपपुर मे किया  गया जहाँ नवीन  पदाधिकारियों को नियुक्ति प्रमाण पत्र प्रदान किए गए । पदाधिकारियों को नियुक्ति प्रमाण पत्र जिलाध्यक्ष रमेश  सिंह, पुष्पराजगढ़ विधायक फूंदे लाल सिंह मार्को, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रीति सिंह,  जिला पंचायत सदस्य नर्बदा  सिंह, श्री मति भुनेश्वरी सिंह द्वारा  अपने  हाथों से प्रदान किया गया, इसी क्रम मे जिला कांग्रेस कमेटी में  वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाए गए  मुन्ना सिंह नरेंद्र  को भी नियुक्ति प्रमाण -  पत्र प्रदान किया गया  इस अवसर  पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष रमेश सिंह ने नवीन  पदाधिकारियों को शुभ कामना देते हुए कहा   यह समय कांग्रेस पार्टी को प्रदेश की सत्ता तक पहुंचाने का संकल्प लेकर काम करने का है। सभी तन-मन से काम करेंगे तो भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकने में तनिक देरी नहीं लगेगी क्योंकि जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है। वही वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष   मुन्ना सिंह नरेंद्र  ने कहा कि यह यह नियुक्ति पत्र  मुझे पद के लिए नहीं दिया गया बल्कि  एक जिम्मेदारी दी गई है  जिसे मैं कर्तव्य के  साथ  करुगा, व पार्टी के हर विचारों को आगे तक बढ़ाने की कोशिश करूंगा |