अहमदाबाद | गुजरात विधानसभा के इस साल के अंत में होनेवाले चुनाव की तारीखों का फिलहाल ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन भाजपा, कांग्रेस और आप समेत अन्य राजनीतिक दलों ने प्रचार-प्रसार तेज कर दिया है| खासकर आप ने भाजपा का गढ़ जीतने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है| दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल आज पंजाब के मुख्यमंत्री के साथ गुजरात पहुंचे| अहमदाबाद में केजरीवाल के तीन अलग अलग कार्यक्रम किए गए| जिसमें उन्होंने गुजरात में बेरोजगारी के मुद्दे पर राज्य की भाजपा सरकार कड़े प्रहार किए| साथ ही कहा कि अगर कांग्रेस को वोट दोगे तो राहुल गांधी का और भाजपा को वोट दिया तो अमित शाह के बेटे जय शाह का विकास होगा| ये लोग गुजरात की प्रगति देख नहीं सकता| गुजरात के युवाओं को हम रोते नहीं छोड़ेंगे| भगतसिंह ने सोचा भी नहीं होगा कि आजादी के बाद देश की ऐसी हालत होगी| 27 सालों में लोगों को रोजगार नहीं मिला| सरकरी स्कूलें खराब और आए दिन पर्चा लीक होने जैसी घटनाएं हो रही हैं, इसके बावजूद आप ऐसे लोगों को वोट क्यों दे रहे हो? उन्होंने कहा कि गुजरात को 27 साल बाद कुछ नया मिलेगा| केजरीवाल ने कहा कि कांग्रेस तो भाजपा से भी ज्यादा खराब है| कांग्रेस को वोट देने के बजाए आप के पक्ष में मतदान करो, हमारे पास मजबूत विकल्प है और हमारी पार्टी कट्टर राष्ट्रवादी है| केजरीवाल ने गुजरात में भर्ती को लेकर घोषणा करते हुए कहा कि राज्य में हमारी सरकार बनते ही बड़ी भर्ती करेंगे| जुलाई महीने तक तलाटी की भर्ती हो जाएगी| टीएटी और टीएटी-2 की भर्ती मई महीने में करेंगे और उम्मीदवारों की पसंदगी के जिले में उनकी नियुक्ति करेंगे| पीएसआई और पीए की भर्ती भी नवंबर में शुरू करेंगे और दिसंबर में नियुक्त कर देंगे| सभी भर्ती के लिए प्रतीक्षा सूची बनाएंगे जो एक वर्ष तक चालू रहेगी| सरकारी परीक्षा देने जानेवाले उम्मीदवारों के लिए मुफ्त परिवहन की व्यवस्था की जाएगी| उन्होंने कहा कि गुजरात में प्राइवेट नोकरियों में 80 प्रतिशत गुजरात के युवाओं को लिए आरक्षित रखा जाएगा| आज राज्य में फोरेस्ट गार्ड, पुलिस, पूर्व सैनिक, कर्मचारी आंदोलन कर रहे हैं| ऐसा लगता है जैसे कर्मचारी अपने आंदोलन के जरिए गुजरात में बदलाव करना चाहते हैं| हम भी राज्य के कर्मचारियों के दु:ख से दु:खी हैं, इसलिए हमे भी एक मौका दो| किसी भी राज्य में सरकार को लाना और हराना कर्मचारियों के हाथ में होता है| उन्होंने गारंटी देते हुए कहा कि गुजरात में आप की सरकार बनेगी तो पुरानी पेंशन योजना लागू करेंगे|