प्रतापगढ़। अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) मुकेश चन्द्र का शासन द्वारा संयुक्त निदेशक चीनी सहकारी संघ लिमिटेड उ0प्र0 लखनऊ के पद पर स्थानान्तरण होने के फलस्वरूप आज उन्हें कलेक्ट्रेट के सभागार में उपजिलाधिकारियों, जिला स्तरीय अधिकारियों तथा कलेक्ट्रेट कर्मचारियों द्वारा भावभीनी विदाई दी गयी। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सदर सौम्य मिश्र, उपजिलाधिकारी रानीगंज संगम लाल, अतिरिक्त उपजिलाधिकारी प्रथम डीपी सिंह, अतिरिक्त उपजिलाधिकारी प्रथम आर0एन0 यादव, जिला सूचना अधिकारी विजय कुमार सहित अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) के कार्यकाल की सराहना की। इस दौरान शासन द्वारा नामित नये अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) त्रिभुवन विश्वकर्मा ने भी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्बोधित किया। विदाई समारोह में अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) मुकेश चन्द्र ने कहा कि जनपद प्रतापगढ़ की अल्पकार्य अवधि हमारे लिये यादगार रहेगी, इस अवधि में विधानसभा सामान्य निर्चाचन, एमएलसी का निर्वाचन कार्य सम्पन्न कराया गया, न्यायिक कार्यो में अधिवक्ता बन्धुओं से बराबर सहयोग प्राप्त हुआ। उन्होने कहा कि हमें नया कार्य करने से घबराना नही चाहिये और हर समस्या का समाधान है, हमें मिल जुलकर उन समस्याओं का समाधान खोजना चाहिये। उन्होने अधिकारियों और कर्मचारियों से कहा कि जनपद प्रतापगढ़ के कार्यकाल को वह सदैव याद रखेगें और जहां भी रहेगे जिस पद पर रहेगें यहां के लोगों का स्नेह नही भूलेगे। कार्यक्रम का संचालन एलबीसी बाबू पंकज श्रीवास्तव द्वारा किया गया। विदाई समारोह में विवेक पाण्डेय द्वारा ‘‘बहुत याद आओगे बिछड़ जाने के बाद’’ मनमोहक विदाई गीत की प्रस्तुत की गयी। इस अवसर पर डीजीसी रेवेन्यु राघवेन्द्र सिंह, कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ की ओर से लाल साहब, सह संयोजक कर्मचारी संघ वशिष्ट सिंह, कुलभूषण मिश्रा नायब नाजिर, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद बेल्हा मुदित सिंह, कलेक्ट्रेट कर्मचारी राजेश कुमार शर्मा, समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत व अन्य सम्बन्धित उपस्थित रहे।