बिहार एसटीएफ ने शनिवार रात को ग्रेटर नोएडा वेस्ट में छापा मार झुग्गी-झोपड़ी से नक्सली जोड़े को गिरफ्तार किया है। दोनों को एसटीएफ अपने साथ बिहार ले गई है। पुलिस और नक्सलियों के बीच 2021 में मुठभेड़ हुई थी। आरोप है कि दोनों इस मुठभेड़ में शामिल थे। दोनों इसके बाद से फरार चल रह थे। नक्सली अपने जीजा के साथ निर्माणाधीन मकानों की छत पर सरिया का जाल बांधने का काम करता था।बिसरख कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बिहार एसटीएफ की टीम ने नक्सली वीडियो कोड़ा उर्फ कारेलाल कोड़ा और उसकी महिला साथी पाली लखीसराय को गिरफ्तार किया है। ये दोनों बिहार के रहने वाले और यहां झुग्गी झोपड़ी में पति-पत्नी बनकर रह रहे थे। पकड़ा गया आरोपी कारेलाल कोड़ा मुंगेर के कुछ नक्सलियों के ग्रुप का एरिया कमांडर था। इसने वहां जमकर आतंक मचाया हुआ था। बिहार में इसके खिलाफ 20 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। बिहार पुलिस ने इसपर 50 हजार का इनाम घोषित किया था। पाली पर भी हत्या के प्रयास के तीन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं।