इंदौर ।  जननायक टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर शहर में होने वाले वृहद अयोजन की तैयारियां अंतिम दौर में हैं। चार दिसंबर को होने वाले आयोजन के लिए सभी विभागों से समन्वय स्थापित करने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किये गए हैं। कार्यक्रम में एक लाख लोगों शामिल होने की संभावना हैं। नेहरू स्टेडियम में क्रांतिसूर्य जननायक टंट्या भील बलिदान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। इस आयोजन में शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से लाभ प्राप्त जनजातीय वर्ग के हितग्राहियों से मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा संवाद भी किया जाएगा। संभागायुक्त डॉ. पवन शर्मा ने हितग्राहियों के चयन, कार्यक्रम स्थल पर बैठक व्यवस्था एवं संबंधित विभागों से समन्वय के लिए सपना सोलंकी, अपर परीक्षा नियंत्रक, मप्र लोक सेवा आयोग, को नोडल अधिकारी एवं ब्रजेश चंद्र पाण्डेय संभागीय उपायुक्त को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।

पातालपानी में भी होगा माल्यार्पण

बलिदान दिवस पर पातालपानी में भी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल होंगे। टंट्या मामा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर इंदौर पहुंचेंगे। यहां टंट्या मामा चोराहे पर टंट्या मामा की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके बाद नेहरू स्टेडियम में जनजातीय समुदाय को सम्बोधित करेंगे।

अन्य जिलों से भी आएंगी बस

कार्यक्रम के लिए अन्य जिलों से भी बस इंदौर पहुचेगी। इसमें इंदौर संभाग के सभी जिलों से दस-दस बस इंदौर पहुचेगी। उज्जैन संभाग के जिलों के अलावा मंडला और शहडोल जिलों से भी बसे इंदौर पहुचेगी।