नोएडा | इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित हो रहे इंडिया वाटर वीक का राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने उद्घाटन किया। राष्ट्रपति द्रोपदी मूर्मू ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट पहुंची हैं। राष्ट्रपति मुर्मू पहली बार नोएडा पहुंची हैं। इंडिया वाटर वीक के 7वें संस्करण में दुनियाभर से दो हजार से अधिक लोग जल संरक्षण, नदियों में कम होता पानी आदि विषयों पर अपने शोधपत्र प्रस्तुत करेंगे।यह कार्यक्रम पांच नवंबर तक चलेगा। कई देशों के कृषि मंत्री के भी शामिल होने की उम्मीद है। यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और सीएम योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में पहुंचे हैं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि "जल है तो जीवन है"। प्रदेश में पर्याप्त मात्रा में जल संसाधन है। 60 से अधिक नदियां पुनर्जीवित की गई हैं। कानपुर में नमामि गंगा परियोजना के तहत कार्य हुआ।सीएम योगी ने कहा कि कानपुर में गंगा को दो नालों के प्रदूषण से मुक्ति मिली। पहले सीवर का पानी सीधे गंगा में गिरता था। सीसामऊ और जाजमऊ के सीवर को डायवर्ट किया गया है। हिमालय की नदियां यूपी के बड़े भूभाग को कवर करती हैं।उन्होंने कहा कि यूपी में 2018 में प्लास्टिक बैन की गई। प्लास्टिक थर्माकोल की जगह मिट्टी के बर्तनों को बढ़ावा दिया गया है। गांवों में हजारों अमृत सरोवर बनाए गए। बढ़ती आबादी जल संकट का आगाह कर रही है।