अभिनेत्री सोनम कपूर जल्द ही मां बनने वाली हैं। ये उनका पहला बच्चा होगा। जिसे लेकर सोनम की पूरी फैमिली में काफी एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है। हाल ही में सोनम के लिए लंदन में एक शानदार बेबी शावर पॉर्टी रखी गई थी। वहीं, अब एक्ट्रेस के घर वालों ने उनके लिए एक और बेबी शावर पॉर्टी मुंबई में रखी है, जिसके लिए सोनम गुरुवार की रात मुंबई पहुंची। इस दौरान पैपराजी ने एक्ट्रेस को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया।प्रेग्नेंसी के बाद सोनम कपूर पहली बार इंडिया आई हैं और उनका एकदम से बदला हुआ रूप देखकर फैंस ने उनकी खूब तारीफें की हैं। मुंबई एयरपोर्ट पर एक्ट्रेस यलो गाउन और लेदर बैग लिए हुए नजर आईं।