भोपाल । पुलिस मुख्यालय की प्रशासन शाखा ने सभी जिलों से 3 साल से पदस्थ पुलिस के अधिकारियों की जानकारी मांगी है। यह जानकारी 27 मई तक पुलिस मुख्यालय भेजने के निर्देश दिए गए हैं। 
 विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए सभी जिलों और सभी संभागीय मुख्यालयों में पदस्थ पुलिस विभाग के उच्चाधिकारी,थाना प्रभारी इत्यादि के ट्रांसफर किए जाने हैं। जो भी पुलिस के अधिकारी 3 साल से पदस्थ हैं। उनकी दूसरे स्थान पर ट्रांसफर पोस्टिंग होगी। 
 मध्य प्रदेश के बहुत से पुलिस स्टेशन में थाना प्रभारी का पद सब इंस्पेक्टर के पास है। पर्याप्त संख्या में पुलिस इंस्पेक्टर नहीं होने के कारण सब इंस्पेक्टर को प्रभार में रखा गया है। चुनाव आयोग के अनुसार 3 साल एक ही विधानसभा क्षेत्र में पोस्टिंग नहीं होनी चाहिए। वहीं एक ही जिले में 4 साल से अधिक पोस्टिंग वाले पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर किया जाना तय है। 6 जनवरी 2024 तक जिन पुलिस कर्मचारियों के 4 वर्ष पूरे होने जा रहे होंगे। उन्हें भी ट्रांसफर लिस्ट में शामिल किया जाएगा। पुलिस मुख्यालय के सूत्र के अनुसार हजारों पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर होना तय है।