कलेक्टर  ने राष्ट्रीय जल मिशन जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी

उमरिया 26 मार्च। राष्ट्रीय जल मिशन फेस 3 के अंतर्गत युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में नेहरू युवा केंद्र जिला उमरिया के द्वारा राष्ट्रीय जल मिशन फेस 3 की जागरूकता रैली निकाली गई। जागरूकता रैली को उमरिया कलेक्टर डॉ कृष्ण देव त्रिपाठी, नेहरू युवा केंद्र जिला युवा अधिकारी आदित्य सिंह, लेखापाल देवेंद्र द्विवेदी, अखिलेश त्रिपाठी ने हरी झंडी दिखाकर रैली को नेहरू युवा केंद्र जिला कार्यालय परिसर से रवाना किया। राष्ट्रीय जल मिशन फेस 3 जागरूकता रैली स्तंभ चैक से होते हुए नगर भ्रमण कर गांधी चैक से उमरार नदी पर उपस्थित लोगों को जल संरक्षण की जानकारी देकर ष्उमरार नदी को बचाना है अपना कर्तव्य निभाना हैष् नारे लगाकर युवाओं ने लोगों को जल संरक्षण पर जागरूक व प्रेरित किया। कलेक्टर डॉ. कृष्णदेव त्रिपाठी ने कहा की राष्ट्रीय जल मिशन फेस-3 जागरूकता रैली निश्चित रूप से लोगों में जागरूकता लाएगी और सभी जल संरक्षण में अपनी सहभागिता निभाएंगे। जल संरक्षण में हम सभी की सहभागिता अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। जिला युवा अधिकारी आदित्य सिंह व लेखापाल देवेंद्र द्विवेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय जल मिशन फेस 3  एक माह से लगातार ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों युवा मंडल महिला मंडल सदस्यों के द्वारा डोर डोर कैंपेन, जागरूकता रैली, ड्राइंग कंपटीशन, दीवार लेखन, बोरी बांध, रंगोली विभिन्न प्रकार के अभियान चलाकर जल संरक्षण के संदेश दिए जा रहे हैं।    एक्स नेशनल यूथ वॉलिंटियर हिमांशु तिवारी ने जानकारी देते हुए कहा कि ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में चिन्हित स्थानों पर दीवार लेखन के माध्यम से एवं बोरी बांध बनाकर जल संरक्षण का संदेश लगातार ग्रामीण व शहरी वासियों को दिया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर डॉ. कृष्णदेव त्रिपाठी, जिलाधिकारी आदित्य सिंह,लेखापाल देवेंद्र द्विवेदी, पत्रकार कृष्णकुमार पांडे,अखिलेश त्रिपाठी, युवा हिमांशु तिवारी,खुशी सेन,क्षमा सिंह,शिवानी बर्मन, राहुल सिंह,अमृता सिंह,नेहा सिंह,सरिता तिवारी,शिखा बर्मन,सिमरन सिंह,दीक्षा सिंह,प्रियंका पाल, प्राची कोल,चांदनी, गीतांजलि माया सिंह ,साक्षी यादव, आरुषि सिंह ,रिंकी सिंह, साक्षी सिंह, कामिनी सिंह ,स्नेहा सिंह, दिनेश सिंह ,आवास यादव, साहिल सिंह, विकास शुक्ला, विकास सिंह, मुकेश सिंह, अंकित सिंह ,आदित्य यादव, अर्जुन भारती ,ऋषभ महोबिया एवं सैकड़ों की संख्या में युवा युवती उपस्थित रहे।