राहुल के समर्थन में अनूपपुर कांग्रेस का सत्याग्रह आंदोलन: गांधी मूर्ति पर सत्याग्रह

@रिपोर्ट - मो अनीश  तिगाला 

अनूपपुर / कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकसभा से सदस्यता खत्म करने के बाद से कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे है। अनूपपुर मे भी रविवार 26 मार्च को कांग्रेस ने निर्माणाधीन  कांग्रेस भवन में  गाँधी प्रतिमा के  आगे सत्याग्रह आंदोलन किया है। आंदोलन  में विधायक, व बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे। 

रविवार को निर्माणाधीन  कांग्रेस भवन के  आगे टेंट लगातार सत्याग्रह आंदोलन शुरू किया। देशभक्ति गीतों की धुन व  रघुपति राघव राजा राम  के  गीतों पर कांग्रेसी आंदोलन करते नजर आए। इस दौरान  अध्यक्ष एवं विधायक फूंदे लाल, सिंह, विधायक सुनील सराफ, जिला  अध्यक्ष रमेश  सिंह प्रदेश सचिव प्रेम कुमार त्रिपाठी , पार्षद सहित कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहें।

जिलाध्यक्ष बोले- संसद से सड़क तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा

जिलाध्यक्ष रमेश  सिंह  ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिस तरीके से संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म की गई है। इसी के खिलाफ सत्याग्रह आंदोलन पर है। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न और शहीद के बेटे को इस प्रकार से संसद से हटाया जाता है यह एक दुर्भाग्यपूर्ण है। राहुल गांधी ने अडाणी के खिलाफ आवाज उठाई 20 हजार करोड़ का कंपनियों में निवेश किए इसको लेकर सवाल पूछे उसको रोकने के लिए पहले तो संसद चलने नहीं दी। संसद में बार-बार बोलने की कोशिश की तो उनकी सदस्यता खत्म कर दी। राहुल गांधी के पक्ष में देश की जनता को जगाने के लिए कांग्रेस पार्टी ने पूरे भारत में जिला मुख्यालय पर सत्याग्रह किया जा रहा है। कांग्रेस गांधी के चिन्हों के अनुसार संघर्ष करती रहेगी। अब संसद से सड़क तक हम संघर्ष करेंगे।

विधायक  बोले- लोकतंत्र की हत्या की जा रही है।

पुष्पराजगढ़ विधायक फूंदे लाल ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को बीजेपी ने जिस तरीके से सदस्यता खत्म की है यह लोकतंत्र की हत्या है। ऐसा उदाहरण पहली बार हो रहा है। राष्ट्रीय नेता और पार्टियों को खत्म करने काम बीजेपी कर रही है। पूरे भारत में कांग्रेस जिला मुख्यालय पर सत्याग्रह कर रही है। गांधी के सिद्धांतों पर चलने वाली कांग्रेस हिंसा में विश्वास नहीं करती है। हम सत्याग्रह के माध्यम से बीजेपी वालों को चेताएंगे। भारत देश में तानाशाही की ओर आगे बढ़ रहा है। लोकतंत्र में खतरे में है और इसको बचाने के लिए राहुल गांधी सड़क से लेकर संसद तक आवाज उठा रहे है।

*लोकतंत्र खत्म करने पर तुली भाजपा*

कोतमा विधायक सुनील सराफ  ने कहा  कि देश में लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई चल रही है। भाजपा सरकार लोकतंत्र को खत्म करने में तुली हुई है। कांग्रेस इसका पुरजोर तरीके से विरोध करेगी। हमारे नेता राहुल गांधी ने देश के घोटालेबाजों पर सवाल उठाए तो उनकी संसद सदस्यता रद्द कर दी गई। उन्होंने कहा- देश में बोलने वालों की आवाज को दबाया जाता है। वर्तमान सरकार जो पूर्व में भी इस समय अंग्रेजों का राज थ। उस समय जब कांग्रेस पार्टी के लोग सभी स्वतंत्रता दिलाने में लोकतंत्र कायम करने में लगे हुए थे। उस समय भी इस पार्टी के लोगों द्वारा अंग्रेजों का साथ दिया जाता था। सत्ता में आने के बाद अपने व्यापारी मित्र को लाभ पहुंचाया जा रहा है।

    *यह  रहे  उपस्थित*
सत्याग्रह कार्यक्रम मे कांग्रेस जिलाध्यक्ष रमेश सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रीति रमेश सिंह, पुष्पराजगढ़ विधायक फूंदे लाल सिंह मार्को,कोतमा विधायक सुनील सराफ,प्रदेश सचिव प्रेम कुमार त्रिपाठी, जिला संगठन मंत्री मनोज मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल,  कमलनाथ फोरम के  अध्यक्ष सत्येंद्र स्वरूप  दुबे, कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश सचिव मो अहसान अली,  वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जीवेन्द्र सिंह, मयंक त्रिपाठी, , राकेश गुप्ता, आशीष त्रिपाठी, पार्षद दीपक शुक्ला, पार्षद रियाज खान,उमेश राय, अखिलेश सिंह, सेवादल जिलाध्यक्ष  राम सजीवन गौतम, पप्पू चॉकेठी, मनोज पटेल, गुलाब पटेल, सेवा दल संतोष  राठौर, राजन राठौर, भूरा  यादव, रामाधार बैगा, उत्तम पटेल,मनीष भोजवानी, मो नजीर, संजय सोनी, मो समीम, मो सहबाज, सचिन  पटेल, आदि कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे |