उप मुख्यमंत्रियों द्वारा विधान परिषद सदस्य डा0 महेन्द्र सिंह की माता स्व0 इंदूमती सिंह को दी गयी श्रद्धांजलि

प्रतापगढ़। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने विधान परिषद सदस्य,पूर्व मंत्री डा0 महेन्द्र सिंह के ग्राम करमाही आवास पर पहुँचकर उनकी माता  स्व0 इंदूमती सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उप मुख्यमंत्रियों द्वारा विधान परिषद सदस्य डा0 महेन्द्र सिंह सहित शोक संतृप्त परिवार के सभी सदस्यों से मुलाकात कर उन्हें ढाढस बंधाया तथा दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिये ईश्वर से प्रार्थना की। उप मुख्यमंत्रियों द्वारा ग्राम करमाही स्थित हेलीपैड पहुॅचने पर जिलाधिकारी डा0 नितिन बंसल, मुख्य विकास अधिकारी ईशा प्रिया, भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुरेन्द्र प्रताप सिंह सहित पार्टी कार्यकर्ताओं व अन्य पदाधिकारियों ने स्वागत किया। पूर्व मंत्री डा0 महेन्द्र सिंह के यहां आयोजित तेरहवीं कार्यक्रम में जल शक्ति विभाग राज्य मंत्री दिनेश खटीक, ऊर्जा एवं वैकल्पिक ऊर्जा विभाग मंत्री सोमेन्द्र तोमर, लोक निर्माण विभाग राज्यमंत्री बृजेश सिंह, गन्ना एवं चीनी मिल मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, इलेक्ट्रानिक्स तथा सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग मंत्री अजीत सिंह पाल, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग मंत्री कपिल देव अग्रवाल, उ0प्र0 अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अशफाक सैफी, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गिरीश चन्द्र यादव, अन्तर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान संस्कृति विभाग के अध्यक्ष भदन्त शान्ति मित्र, उ0प्र0 अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम लि0 के अध्यक्ष डा0 लालजी प्रसाद निर्मल, राज्य सूचना आयुक्त उत्तर प्रदेश (मुख्य सचिव उ0प्र0 के समकक्ष) सुभाष चन्द्र सिंह, श्रम एवं सेवायोजन विभाग मंत्री मनोहर लाल जी (मन्नू कोरी) सहित अन्य मंत्रीगणों व पार्टी पदाधिकारी सम्मिलित हुये तथा विधान परिषद सदस्य,पूर्व मंत्री डा0 महेन्द्र सिंह की माता स्व0 इंदूमती सिंह के चित्र पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।