नगरीय निकाय बिजुरी के वार्ड आरक्षण की कार्यवाही संपन्न

अनूपपुर / नगरपालिका आम निर्वाचन 2022 के प्रायोजन से मध्यप्रदेश नगरपालिका अधिनियम 1961 की धारा 29 की उपधारा (1) एवं मध्यप्रदेश नगरपालिका (अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं महिलाओं) का आरक्षण नियम 1994 के तहत अनूपपुर जिले की नगरपालिका परिषद बिजुरी के होने वाले निर्वाचन के लिए वार्डों के आरक्षण की कार्यवाही कलेक्ट्रेट कार्यालय अनूपपुर के सभाकक्ष में मंगलवार 16 अगस्त 2022 को आयोजित की गई।        
        आरक्षण की कार्यवाही कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) सुश्री सोनिया मीना के दिशानिर्देशन में अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सरोधन सिंह व संबंधित क्षेत्रों के अनुविभागीय दण्डाधिकारी, मुख्य नगरपालिका अधिकारियों के द्वारा सम्पन्न की गई। आरक्षण कार्यवाही के दौरान संबंधित क्षेत्र के जनप्रतिनिधिगण और नागरिक उपस्थित थे।  
        नगरपालिका परिषद बिजुरी का वार्ड क्र. 01 अनारक्षित महिला, वार्ड क्रमांक 02 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड क्रमांक 03 अनुसूचित जनजाति मुक्त, वार्ड क्रमांक 04 अनारक्षित महिला, वार्ड क्रमांक 05 अनारक्षित मुक्त, वार्ड क्रमांक 06 अनारक्षित मुक्त, वार्ड क्रमांक 07 अनारक्षित मुक्त, वार्ड क्रमांक 08 अनुसूचित जनजाति महिला, वार्ड क्रमांक 09 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड क्रमांक 10 अनुसूचित जाति मुक्त, वार्ड क्रमांक 11 अनारक्षित मुक्त, वार्ड क्रमांक 12 अनारक्षित महिला, वार्ड क्रमांक 13 अनुसूचित जनजाति मुक्त, वार्ड क्रमांक 14 अनुसूचित जाति महिला तथा वार्ड क्रमांक 15 अनारक्षित महिला है।