अक्षय पाण्डेय बने सर्वजन सुखाय संस्था के जिला कार्यकारी अध्यक्ष
अनूपपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला सोशल मीडिया प्रभारी अक्षय पाण्डेय को सर्वजन सुखाय सामाजिक संस्था के जिला कार्यकारी अध्यक्ष अनूपपुर बनाया गया है। यह नियुक्ति संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पा पटेल ने की है। यहां पर यह बता दिया जाये कि अक्षय पाण्डेय युवा मोर्चा की राजनीति के साथ-साथ सामाजिक संस्थाओ में भी सक्रिय रूप से जुडे हुये है। सर्वजन सुखाय सामाजिक संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद युवा मोर्चा और कई सामाजिक संगठनो ने अक्षय पाण्डेय को बधाई दी है। वहीं संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पा पटेल ने अक्षय पाण्डेय को कार्यकारी अध्यक्ष अनूपपुर बनाकर इस बात की आषा व्यक्त की है कि वह संस्था को समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय करने में अपनी अहम भूमिका निभायेगे।