रेसलिंग में भारत ने जीता लगातार दूसरा गोल्ड, बजरंग पूनिया के बाद साक्षी मलिक ने जीता फाइनल
बजरंग पूनिया ने राष्ट्रमंडल खेलों की कुश्ती स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। पुरुषों के 65 किलो फ्रीस्टाइल वर्ग के फाइनल में कनाडा के मैकलीन लाचलान को हराया। साक्षी मलिक ने गोल्ड जीता।
कॉमनवेल्थ गेम्स के 8वें दिन भारतीय रेस्लर्स भारत की मेडल टेली को ऊपर ले जाने में बड़ा योगदान देने के करीब हैं। अभी तक भारत राष्ट्रमंडल खेलों के 22वें संस्करण में 23 पदक जीत चुका है। साक्षी मलिक ने फाइनल में जबरदस्त वापसी करते हुए गोल्ड मेडल जीता। बजरंग पूनिया ने राष्ट्रमंडल खेलों की कुश्ती स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। अंशु मलिक ने राष्ट्रमंडल खेलों की कुश्ती स्पर्धा में भारत को पहला पदक दिलाया। महिलाओं के 57 किलोवर्ग में नाईजीरिया की ओडुनायो फोलासाडे एडुकुरोये से हारकर मिला रजत। भारत कुश्ती में अब तक दो स्वर्ण और एक रजत सहित तीन पदक जीत चुका है। इससे पहले, अंशु मलिक 57 किग्रा महिला में रजत, जबकि बजरंग पूनिया 65 किग्रा पुरुष वर्ग में स्वर्ण जीत चुके हैं। महिला हॉकी टीम का सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक्शन में दिखेगी। बैडमिंटन और टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने अगले दौर में जगह बना ली है।
भारतीय महिला पहलवान साक्षी मलिक ने शुक्रवार को राष्ट्रमंडल खेलों की 62 किग्रा के फाइनल में कनाडा की एना गोंडिनेज गोंजालेस को चित करके स्वर्ण पदक अपने नाम किया। यह साक्षी का राष्ट्रमंडल खेलों में पहला स्वर्ण पदक है। इससे पहले वह राष्ट्रमंडल खेलों में रजत और कांस्य पदक जीत चुकी हैं। भारत कुश्ती में अब तक दो स्वर्ण और एक रजत सहित तीन पदक जीत चुका है। इससे पहले, अंशु मलिक 57 किग्रा महिला में रजत जबकि बजरंग पूनिया 65 किग्रा पुरुष वर्ग में स्वर्ण जीत चुके हैं।