CWG 2022 Day 8 Live: बजरंग पूनिया ने जीता स्वर्ण पदक, कुश्ती में भारत को मिला पहला गोल्ड, अंशु मलिक को रजत
कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत अब तक 21 पदक जीत चुका है। इसमें छह स्वर्ण, आठ रजत और सात कांस्य पदक शामिल हैं। आठवें दिन पहलवान बजरंग पूनिया ने स्वर्ण और अंशु मलिक ने रजत पदक जीता। भाविना ने भी पैरा टेबल टेनिस के फाइनल में जगह बना ली है और पदक पक्का कर लिया है।

भारत के पदक विजेता
6 स्वर्णः मीराबाई चानू, जेरेमी लालरिनुंगा, अंचिता शेउली, महिला लॉन बॉल टीम, टेबल टेनिस पुरुष टीम, बजरंग पूनिया
8 रजतः संकेत सरगरी, बिंदियारानी देवी, सुशीला देवी, विकास ठाकुर, भारतीय बैडमिंटन टीम, तूलिका मान, मुरली श्रीशंकर, अंशु मलिक
7 कांस्यः गुरुराजा पुजारी, विजय कुमार यादव, हरजिंदर कौर, लवप्रीत सिंह, सौरव घोषाल, गुरदीप सिंह, तेजस्विन शंकर

अंशु मलिक ने जीता रजत पदक
भारत की पहलवान अंशु मलिक को फ्रीस्टाइल 57 किग्रा वर्ग में रजत पदक से संतोष करना पड़ा। उन्हें फाइनल में नाइजीरिया की ओडानायो फोलासाडो 3-7 से हराया। ओडानायो ने लगातार तीसरी बार स्वर्ण जीता है। वहीं, अंशु को पहली बार राष्ट्रमंडल खेलों में कोई पदक मिला है। उनका यह पहला ही राष्ट्रमंडल खेल है।