जगदीश देवड़ा एवं राजेंद्र शुक्ला होंगे मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री

जगदीश देवड़ा एवं राजेंद्र शुक्ला होंगे मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री
भोपाल। बीते कई दिनों से मुख्यमंत्री के नाम को लेकर मची गम गई के बीच आज सोमवार को केंद्रीय नेतृत्व के द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षकों के समक्ष विधायक दल की बैठक में पूर्व में उच्च शिक्षा मंत्री रहे मोहन यादव को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कर दिया गया है। इसके अलावा दो उपमुख्यमंत्री बनाए गए हैं जिसमें जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला को शामिल किया गया है।
निश्चित रूप से बीते सप्ताह भर से ज्यादा समय से मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम को लेकर मची गहमागहमी के बीच कई बड़े शहरों का नाम शामिल रहा है जिसमें स्वयं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान नरेंद्र सिंह तोमर कैलाश विजयवर्गीय प्रहलाद पटेल और ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम शामिल रहा है लेकिन जिनका नाम कम की दौड़ में शामिल नहीं था उसे मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री बना दिया गया है।
इसी तरह जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला को मध्य प्रदेश का डिप्टी सीएम बनाया गया है इसके अलावा नरेंद्र सिंह तोमर को विधानसभा अध्यक्ष का दायित्व दिया गया है निश्चित रूप से जो बात निकाल कर सामने आ रही थी वह यह की ओबीसी वर्ग से ही मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री होगा, जिसके लिए सबसे पहला नाम प्रहलाद पटेल का लिया जा रहा था। लेकिन जिस तरह छत्तीसगढ़ में सीएम रेस में शामिल रहे नेताओं के अलावा आदिवासी चेहरे विष्णु देव साय को मुख्यमंत्री बनाया गया है। इसी तरह मध्य प्रदेश में भी चौंकाने वाली बात सामने आई है। जिसमें मध्य प्रदेश में सीएम रेस से दौड़ के बाहर के नेता को मुख्यमंत्री बनाया गया है।
पूर्व सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री रहे मोहन यादव के मुख्यमंत्री बनाए जाने के नाम की घोषणा की जा चुकी है इसके अलावा दो डिप्टी सीएम के रूप में जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला का नाम शामिल किया गया है।
शिवराज ने रखा प्रस्ताव
जगदीश देवड़ा उप मुख्यमंत्री
एमपी के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा मल्हारगढ़ विधानसभा सीट से विधायक हैं। छह बार से वह लगातार विधानसभा चुनाव जीत कर आये है । इसके साथ वह कई बार तलवारबाजी करते भी देखे गए हैं।
राजेंद्र शुक्ला उप मुख्यमंत्री
नरेंद्र सिंह तोमर स्पीकर