चंद्र गौशाला को गौ सेवा सम्मान पुरस्कार।।

 



अमरकंटक//(उमाशंकर पाण्डेय मुन्नू पत्रकार) कल्याण सेवा आश्रम ट्रस्ट के द्वारा आनेको नेक धार्मिक सामाजिक कार्यक्रम सदैव करते रहती है इसी में गौ सेवा है कल्याण सेवा आश्रम अमरकंटक की गौशाला अनूपपुर जिले की सबसे बड़ी गौशाला है एवं  कल्याण सेवा आश्रम उपशाखा निहाल वाड़ी मध्यप्रदेश में भी है जहां पर चंद्र गौशाला पर गायों की अच्छी तरह से सेवा की जाती है और गायों की संरक्षण की जाती है मध्यप्रदेश शासन गौ सेवा आयोग के द्वारा आचार्य  विद्यासागर जीव दया गॉड सेवा सम्मान पुरस्कार  चंद्र गौशाला निहाल वाड़ी शाखा कल्याण सेवा आश्रम अमरकंटक माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा अमरकंटक में महावीर जयंती के शुभ अवसर पर प्रदान की गई है कल्याण सेवा आश्रम सदैव की धार्मिक सांस्कृतिक आयोजन करता रहता है उसमें से एक गौ सेवा ही प्रमुख रूप है कल्याण सेवा आश्रम निहाल वाड़ी के व्यवस्थापक निरंजन मुनि जी महाराज ने बताया कि बाबा कल्याण दास जी की कृपा से एवं मां नर्मदा के आशीर्वाद से गौ सेवा करते हैं एवं सदैव करते रहेंगे इस अवसर पर  कल्याण सेवा आश्रम अमरकंटक के प्रबंध न्यासी स्वामी हिमाद्री मुनि महाराज स्वामी हरस्वरुप  महाराज स्वामी हनुमान दास स्वामी जगदीश आनंद स्वामी धर्मानंद स्वामी शांतानंद एवं आश्रम के अन्य भगत जगत गढ़ में माननीय मुख्यमंत्री का हृदय से आभार ज्ञापित किया एवं पुरस्कार के लिए धन्यवाद दिया ।