मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी में हुई नई नियुक्तियों का अनूपपुर जिले की कांग्रेस ने किया स्वागत दी बधाइयां
अनूपपुर - मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पद पर जीतू पटवारी,मध्यप्रदेश कांग्रेस विधायक दल के नेता उमंग सिंघार, उप नेता हेमंत कटारे को मनोनीत करने पर अनूपपुर जिले के कांग्रेस जनों ने हर्ष व्यक्त किया है।
शहडोल संसदीय क्षेत्र से एकमात्र कांग्रेस विधायक के रूप में निर्वाचित एवं दो बार की मिथ्या को तोड़ने का सफल प्रदर्शन करने वाले पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक
फुन्देलाल सिंह मार्को,प्रदेश कांग्रेस के सचिव पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष प्रेम कुमार त्रिपाठी,जिला कांग्रेस कमेटी अनूपपुर के अध्यक्ष रमेश सिंह,पूर्व विधायक कोतमा सुनील सराफ,प्रदेश कांग्रेस के सचिव श्रीधर शर्मा,पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल,पूर्व जिला कार्यवाहक अध्यक्ष करतार सिंह,मनोज सराफ,आचार्य लक्ष्मणदास बाल योगी, ब्लॉक अध्यक्ष वेदक पटेल,वरिष्ठ कांग्रेस नेता आशीष त्रिपाठी,डॉक्टर प्रवीण आशीष त्रिपाठी,डॉक्टर गणेश चटर्जी, संतोष कुमार पांडेय, राकेश गुप्ता, संजीव द्विवेदी,  प्रमोद शर्मा,पार्षद रियाज मंसूरी,दीपक शुक्ला, विनोद सोनी, रामखेलावन राठौर, तौहीद खान ,पुरषोत्तम चौधरी, सेवादल प्रदेश प्रशिक्षक एहसान अली अंसारी,राम सजीवन गौतम,संतोष राठौर,उत्तम पटेल,रशीद मंसूरी, नीलेश अग्रवाल आदि कांग्रेस जनों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।