अंधी हत्या का आरोपी  गिरफ्तार

अनूपपुर / दिनांक 25/03/26 को सूचनाकर्ता सरपंच पति ग्राम पंचायत बकही तीरू सिंह के व्दारा सूचना दी गयी कि मठदेउरा मंदिर के पास ओ बी पहाड़ी के ऊपर जंगल में एक अज्ञात महिला का सड़ा गला शव फांसी पर लटका हुआ है। सूचना पर मर्ग क्र0 10/26 कायम कर मौके में पहुंचकर मृतिका के शव का पंचनामा मृतिका के परिजनों को बुलाकर किया गया एवं मृतिका के शव का पी एम कराया गया जिला अस्पताल अनूपपुर से प्राप्त हुआ पी एम रिपोर्ट में डा० साहब के व्दारा मृतिका की मृत्यु गला घोटने से मृत्यु होना लेख किये। शव निरीक्षण किया गया एवं मृतिका के परिजनों के कथन लिये गये जो अपने कथन में बताये कि मृतिका (नीमी परिवर्तित नाम) के पति की मृत्यु हो जाने से मृतिका एवं आरोपी सतेन्द्र गुप्ता उर्फ संगम पिता फूलचन्द्र गुप्ता उम्र 27 साल निवासी रामपुर से प्रेम संबंध हो गया था जो आरोपी अक्सर प्रेमिका को अपनी आटो में लाता ले जाता था तथा मिलने घर भी आता था जब प्रेमिका मृतिका आरोपी को बोलने लगी कि तुम मुझे पत्नी बनाकर अपने घर ले चलो तब आरोपी के व्दारा दिनांक 09/03/26 को मृतिका को मिलने के लिये बकहो रोड पर बुलाकर अपनी मोटर सायकल में बैठाकर सूनसान जंगल में ले जाकर बातचीत किया बात नहीं बनने पर आवेश में आकर आरोपी प्रेमिका के गले में रखे दुपट्टा से गला घोटकर फांसी का फंदा बनाकर कंजी के पेड़ में जंगल में लटका कर भाग गया था। थाना चचाई  जिला अनूपपुर में मर्ग कायम कर दिनांक 29/03/26 को आरोपी सतेन्द्र उर्फ सत्यम गुप्ता निवासी रामपुर के विरूद्ध अप० क्र0 80/26 धारा 103(1), 238 बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी सतेन्द्र गुप्ता उर्फ संगम पिता फूलचन्द्र गुप्ता उम्र 27 साल निवासी रामपुर को गिरफ्तार कर न्यायालय अनूपपुर के माध्यम से जेल भेजा गया। पुलिस अधीक्षक अनूपपुर के कुशल निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय जगनाथ मरकाम, एसडीओपी महोदय  नवीन कुमार तिवारी के कुशल मार्गदर्शन में थाना चचाई से उप निरीक्षक राघव बागरी, सउनि० नागेश सिंह, लालमणि चौधरी, किरण मिश्रा, रावेन्द्र प्रसाद तिवारी, प्र आर 164 विकास दहायत, राजेन्द्र सिंह, अशोक बर्मन, आर० विवेक मिश्रा, आर० नत्थू मोरे, आरक्षक राकेश व्दिवेदी, दीपक मंडलोई, म० आर० ऊषा सिंह की सराहनीय भूमिका भूमिका रही है।