आकाश तिवारी पुनः बने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के उमरिया जिला संयोजक,,रिपोर्ट@राजकुमार गौतम उमारिया
आकाश तिवारी पुनः बने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के उमरिया जिला संयोजक
संगठन ने जताया भरोसा, 'राष्ट्र पुनर्निर्माण' के ध्येय के लिए निरंतर कार्य करने का लिया संकल्प
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) महाकौशल प्रांत के 58वें प्रांत अधिवेशन]का आयोजन छिंदवाड़ा में संपन्न हुआ। इस भव्य अधिवेशन में प्रांत भर से आए छात्र प्रतिनिधियों और वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति में नवीन दायित्वों की घोषणा की गई।
संगठन के प्रति निष्ठा, समर्पण और उमरिया जिले में किए गए विगत कार्यों को देखते हुए, प्रदेश नेतृत्व ने एक बार फिर युवा छात्र नेता आकाश तिवारी पर भरोसा जताते हुए उन्हें उमरिया जिला संयोजक के दायित्व पर पुनः नियुक्त किया है।
इस अवसर पर आकाश तिवारी ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, "विद्यार्थी परिषद का मूल उद्देश्य राष्ट्रीय पुनर्निर्माण है। संगठन ने मुझे पुनः जो जिम्मेदारी सौंपी है, मैं उसे पूर्ण निष्ठा के साथ निभाऊंगा। छात्र हितों की रक्षा और समाज सेवा के कार्यों को और अधिक गति प्रदान करना मेरी प्राथमिकता होगी।"
सक्रिय छात्र राजनीति का सफर:
उल्लेखनीय है कि आकाश तिवारी वर्ष 2019 से विद्यार्थी परिषद में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वे पूर्व में नगर मंत्री, जिला विद्यालय प्रमुख, महाविद्यालय प्रमुख और लगातार प्रांत कार्यकारिणी सदस्य जैसे महत्वपूर्ण पदों का सफल निर्वहन कर चुके हैं। उनके नेतृत्व में जिले में संगठन ने कई बड़े आंदोलन और सामाजिक कार्य किए हैं।
शुभकामनाओं का तांता:
आकाश तिवारी के पुनः जिला संयोजक बनने की घोषणा होते ही जिले के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं, समाजसेवियों और छात्र-छात्राओं ने उन्हें बधाई प्रेषित की है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।


