अग्रसेन जयंती पर अनूपपुर में निकली भव्य शोभायात्रा,तीन दिवसीय कार्यक्रम में बच्चों एवं महिलाओं ने लिया हिस्सा

अनूपपुर//शशिधर अग्रवाल/महाराजा अग्रसेन की जयंती के अवसर पर अनूपपुर के अग्रवाल समाज एवं अग्रवाल नव युवक मंडल द्वारा इस वर्ष तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस दौरान समाज के बच्चों एवं महिलाओं ने विभिन्न कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया वहीं सोमवार को महाराजा अग्रसेन की भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

महाराजा अग्रसेन की जयंती के अवसर पर अनूपपुर अग्रवाल समाज एवं अग्रवाल नव युवक मंडल द्वारा इस वर्ष तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें शुक्रवार को कार्यक्रम स्थल सर लगन पैलेस में समाज के बच्चों एवं महिलाओं द्वारा विभिन्न प्रकार के व्यंजनों की दुकान लगाई शनिवार के दिन विभिन्न कार्यक्रमों के साथ देर शाम नन्हे मुन्ने बच्चों,युवक,युवतियों एवं महिलाओं ने विभिन्न तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये तथा सोमवार की सुबह अनूपपुर के चचाई मार्ग पर स्थित बड़ी मढ़िया से महाराजा अग्रसेन की भव्य शोभायात्रा रेलवे चौराहा,थाना चौराहा,बस स्टैंड,होटल गोविंन्दम से मुख्य मार्ग पर निकाली गई इस दौरान जगह-जगह पर समाज के सदस्यो द्वारा शोभायात्रा का भब्य स्वागत किया गया शोभायात्रा में समाज के सभी वर्गो द्वारा नृत्य-गायन करते हुए महाराजा अग्रसेन की जय घोष के नारे लगाए कार्यक्रम में अनूपपुर के साथ फुनगा,चचाई एवं राजेन्द्रग्राम के अग्रवाल समाज के सामाजिक साथी सम्मिलित रहे।