कांग्रेस नेता मनोज सोनी पर अजाक थाना अनूपपुर में मामला पंजीबद्ध,नगरपालिका कोतमा के दैनिक कर्मचारी जुगानी राम की शिकायत पर मामला पंजीबद्ध - विजय उरमलिया की कलम से
कांग्रेस नेता मनोज सोनी पर अजाक थाना अनूपपुर में मामला पंजीबद्ध,नगरपालिका कोतमा के दैनिक कर्मचारी जुगानी राम की शिकायत पर मामला पंजीबद्ध - विजय उरमलिया की कलम से
अनूपपुर - इन दिनों जिले का कोतमा मीडिया के सुर्खियों में छाया हुआ है चाहे मामला भाजपा के युवा नेता के वीडियो वायरल का हो या फिर जनता पुस्तक भंडार के प्रशांत जैन का नाबालिग के साथ बंद दुकान में छेड़छाड़ का अब ताजा मामला कांग्रेस नेता और कोतमा वार्ड नंबर 6 की पार्षद पति मनोज सोनी का शिकायत करता का आरोप है कि वह कोतमा नगरपालिका में दैनिक कर्मचारी है और शहर के साफ सफाई का काम देखता है और आज उसी काम को लेकर मनोज सोनी के द्वारा अपने वार्ड में सफाई को लेकर फोन लगाया गया बाद में गाली गलौज करते हुए जब उक्त कर्मचारी कुछ सफाई कर्मियों को लेकर उस वार्ड में पहुंचे तो जुगानी राम ने कहा कि आप मुझे गाली क्यों दे रहे थे जिससे भड़के कांग्रेसी नेता मानोज सोनी ने फिर गाली गलौज करते हुए कर्मचारी जुगानी राम को दो थप्पड़ रसीद कर दिये नाराज सफाई कर्मियों ने पहले कोतमा थाने पहुंच कर आवेदन दिया उसके बाद जिला मुख्यालय के अजाक थाना पहुंच कर मामला पंजीबद्ध कराया है
इन धाराओं के तहत मामला हुआ पंजीबद्ध
जुगानी राम चौधरी की शिकायत पर अजाक थाना अनूपपुर में धारा 173 बी एन एस के तहत भारतीय न्याय सहिंता 2023 की धारा 296,115(2),अनुसूचित जाति एवं अनुसूसचित जनजाति (नृशंसता निवारण) अधिनियम 1989 (संसोधन 2015) 3(1) (द),3(1)(ध),3(2)(va) के तहत मामला पंजीबद्ध मामले की जांच की जा रही है


