01 जून से 6 अक्टूबर तक जिले में 1189.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज     
बीते 24 घंटे में जिले में वर्षा निरंक की गई रिकार्ड   
अनूपपुर। अधीक्षक भू-अभिलेख अनूपपुर द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इस वर्ष 01 जून 2023 से 6 अक्टूबर 2023 तक जिले में 1189.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। जबकि गत वर्ष 01 जून 2022 से 6 अक्टूबर 2022 तक जिले में 1242.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई थी। अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया है कि जिले में बीते 24 घंटे में वर्षा निरंक रिकार्ड की गई।