उत्तर वन मण्डल वन परिक्षेत्र अमझोर में अनुभूति कार्यक्रम का आयोजन,,रिपोर्टर @दीपक कुमार गर्ग
उत्तर वन मण्डल वन परिक्षेत्र अमझोर में अनुभूति कार्यक्रम का आयोजन,,रिपोर्टर @दीपक कुमार गर्ग

शहडोल जयसिंहनगर आज दिनांक 13-01-2026 को वन परिक्षेत्र अमझोर अंतर्गत बीट सीधी PF 456 रजवा पड़ाव तेंदूडोल में अनुभूति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शासकीय कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय अमझोर और शासकीय बालक पूर्व माध्यमिक विद्यालय अमझोर के 126 छात्र छात्राएं व 08 अध्यापक उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में छात्र छात्राओं को अनुभूति किट,अनुभूति टोपी, अनुभूति बुकलेट डायरी,पेन व अनुभूति बैग वितरण किया गया। सभी को स्वल्पाहार कराया गया। कार्यक्रम में अनुभूति वर्ष 2025-26 की नई थीम "हम हैं धरती के दूत" के बारे बताया गया। बच्चों से "हम हैं धरती के दूत, हम हैं बदलाव, मै भी बाघ , गीत का गायन कराया गया। सभी को ईको पर्यटन, सर्प हमारे मित्र, संरक्षित क्षेत्र के बारे बताया गया।तत्पश्चात प्रकृति पथ भ्रमण कराया गया। जिसमें पेड़ पौधों ,जीव जंतुओं व जड़ी बूटियों के बारे में जानकारी दी गई और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में SDM जयसिंहनगर,ग्राम पंचायत भर्री के सरपंच, पंच व वन सुरक्षा समिति के अध्यक्ष व सदस्य उपस्थित रहे । तत्पश्चात सभी को दोपहर का भोजन कराया गया। इसके बाद बहुविकल्पी क्विज लिया गया प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले को पुरस्कार वितरण किया गया। कार्यक्रम का समापन शपथ ग्रहण पश्चात राष्ट्रगान के साथ किया गया। कार्यक्रम में वन परिक्षेत्र अमझोर का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।


