अनूपपुर : कांग्रेस आज मनाएगी भारत जोड़ो यात्रा की प्रथम वर्षगांठ 

 अनूपपुर /गत  दिवस जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन अनूपपुर में भारत जोड़ो यात्रा  के  प्रथम वर्षगांठ की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित की गई  जिसमें मुख्य रूप से कांग्रेस जिला अध्यक्ष रमेश सिंह, सेवादल कांग्रेस प्रदेश प्रशिक्षक मोअहसान अली, राम सजीवन गौतम,  कार्यवाहक जिला अध्यक्ष  मयंक त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष मनीष भोजवानी, निरंजन सिंह, आईटी सेल जिला अध्यक्ष अजय दास, मो नजीर  आदि उपस्थित रहे | बैठक में निर्णय लिया गया कि  7/9/2023/ दिन गुरुवार को    साय• 5 बजे जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन से भारत जोडो यात्रा की प्रथम वर्ष गांठ के उपलक्ष में के रूप में यात्रा प्रारंभ कर स्टेट बैंक पुलिस थाना बस स्टेण्ड होते हुए हसन अली राठौर की  बाजु वाली गली से आदर्श मार्ग होते हुए स्टेशन चौक में सभा के उपरांत यात्रा का समापन किया जायेगा | कांग्रेस जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ने  यात्रा में जिला के कांग्रेस के समस्त पदा अधिकारी, समस्त मोर्चा संगठन के  अध्यक्ष , जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत  के अध्यक्ष एवं  समस्त सदस्य गण, नगरपालिका के पूर्व अध्यक्षगण ,एवं  उपाध्यक्ष गण  नगरपालिका के पार्षद गण, पूर्व पार्षदगण, मंडलम ,सेक्टर के समस्त पदाधिकारी एवं समस्त कांग्रेस जन ज्यादा से ज्यादा संख्या में यात्रा में शामिल होकर यात्रा को सफल  बनाने की अपील की गई है|