अनूपपुर कांग्रेस सेवा दल का गांधी प्रतिमा के सामने धरना प्रदर्शन @रिपोर्ट - मो अनीश तिगाला

अनूपपुर कांग्रेस सेवा दल का गांधी प्रतिमा के सामने धरना प्रदर्शन
@रिपोर्ट - मो अनीश तिगाला
अनूपपुर /
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद राहुल गांधी को सूरत की कोर्ट से मिली सजा के बाद कांग्रेस ने बड़े स्तर पर प्रदर्शन करने की प्लानिंग कर ली है। कांग्रेस अपने तमाम कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ सड़कों पर उतर कर अपने नेता की बहाली तक प्रदर्शन करेगी इसी क्रम मे 25मार्च को जिला मुख्यालय अनूपपुर में कांग्रेस सेवादल ने निर्माणाधीन कांग्रेस भवन में गांधी प्रतिमा के सामने धरना प्रदर्शन किया, धरना प्रदर्शन की शुरुआत गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई इस अवसर पर कांग्रेस सेवादल के प्रदेश सचिव मो अहसान अली ने कहा कि राहुल गांधी से केंद्र सरकार डरी हुई है। भाजपा पर निशाना साधते हुए राठौर ने राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने के फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया। उन्होंने कहा कि देश के लोकतंत्र में ऐसा पहली बार हुआ है। अभी सूरत कोर्ट ने फैसला सुनाया ही है। इसमें कानून की लंबी प्रक्रिया है। उन्हें अपील करने का समय भी दिया गया है। हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट जाने के रास्ते भी अभी खुले हैं। इसी बीच लोकसभा सचिवालय ने जल्दबाजी में राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने का फैसला ले लिया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की आवाज दबाने के लिए एक सोची समझी साजिश रची गई है। भारत जोड़ो यात्रा के बाद से भाजपा की जमीन खिसकना शुरू हो गई है। अदाणी प्रकरण को लेकर सरकार के पास कोई जवाब नहीं है। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विश्वनाथ सिंह ने कहां की सरकार का यह कदम पूरी तरह तानाशाही भरा है। कांग्रेस इस तानाशाही के खिलाफ किसी भी जन आंदोलन से पीछे नहीं हटेगी। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता करतार सिंह ने कहा कि लोकसभा का यह फैसला संसदीय परंपराओं के भी विपरीत है। देश में लोकतंत्र के हनन का यह प्रत्यक्ष प्रमाण है, कांग्रेश के कार्यवाहक जिला अध्यक्ष मयंक त्रिपाठी ने कहा कि राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त करके मोदी सरकार ने प्रजातंत्र के समापन की इबारत लिख दी है। न्यायालय ने एक माह का समय अपील करने दिया है लेकिन सरकार इसका सम्मान नहीं करती है। सरकार इतनी भयभीत है कि हर तरह के हथकंडे अपनाकर हमले कर रही है।
धरना प्रदर्शन पर एनएसयूआई पूर्व जिला अध्यक्ष संजय सोनी ने भी अपने विचार रखे , धरना प्रदर्शन के दौरान प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के जिलाध्यक्ष राम सजीवन गौतम, कांग्रेस सेवादल महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष संध्या वर्मा,यंग बीग्रेड जिलाध्यक्ष जीतेन्द्र सोनी, जिला उपाध्यक्ष अजय सिंह, सकरा ब्लॉक अध्यक्ष मनोज नायक, मो नजीर व कार्यकर्ता उपस्थित रहे |