*अनूपपुर: कार एक्सीडेंट में नाबालिक की मौत*
*अनूपपुर: कार एक्सीडेंट में नाबालिक की मौत*
अनूपपुर/25 जून/शशिधर अग्रवाल/कोतवाली थाना अनूपपुर एवं जैतहरी थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग घटनाओं में खाई से गिरने पर युवक की तथा कार दुर्घटना में नाबालिक की मौत की घटना पर पुलिस के द्वारा कार्यवाही की गई है।
घटक के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार भालूमाड़ा थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत देवरी के बड़ी मौहरी निवासी विनोद कुमार साहू के परिवार के सात सदस्य मां नर्मदा के दर्शन हेतु कार से अमरकंटक जाकर दर्शन करने बाद कार क्रमांक एपी18जेडसी2522 से अपने घर वापस आ रहे थे तभी किरर घाट में सिद्धबाबा के नीचे सामने की ओर से आ रही कार क्रमांक एमपी 51सीए6950 से दुर्घटना होने पर 10 वर्षीय नाबालिक बालक आयुष साहू पिता विनोद कुमार साहू को गंभीर चोट लगने पर मृत्यु हो गई कार में सवार अन्य लोगों को चोटिल होने पर जिला चिकित्सालय अनूपपुर में उपचार हेतु लाया गया गुरुवार की सुबह पुलिस सहायता केंद्र जिला चिकित्सालय अनूपपुर में सदस्य प्रधान आरक्षक कमलेश प्रसाद द्वारा मृतक के शव का पंचनामा कर ड्यूटी चिकित्सक वीरेंद्र खेस से पीएम कराने बाद शव के अंतिम संस्कार हेतु परिजनों को सौंपते हुए घटना की अग्रिम जांच हेतु कोतवाली थाना अनूपपुर को सूचित किया।


