*अनूपपुर के प्रभारी मंत्री श्री दिलीप अहिरवार कल आएंगे*

अनूपपुर 9 सितम्बर 2025/ मध्यप्रदेश शासन के वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री तथा अनूपपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री दिलीप अहिरवार 10 सितम्बर को प्रातः 10 बजे अमरकंटक में मां नर्मदा की पूजा-अर्चना करेंगे। प्रातः 11 बजे कपिलधारा परिसर, अमरकंटक में कपिलधारा पहुंच मार्ग का भूमिपूजन करेंगे। दोपहर 1 बजे अमरकंटक से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे तथा रात्रि 7ः30 बजे भोपाल पहुंचेंगे।