अनूपपुर ग्रामीण मंडल महिला मोर्चा  ने कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का  किया पुतला दहन


*कांग्रेस अध्यक्ष पटवारी का बयान माताओ- बहनों का अपमान -- ज्योति शर्मा-

अनूपपुर /  कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के प्रदेश की लाखों महिलाओं को शराबी बतलाने पर महिलाओ ने सडक पर उतर कर  उस बयान पर आपत्ति जाताना शुरू  कर दिया और जीतू पटवारी मुर्दाबाद के साथ ही उनके पुतले भी जलाये जा रहे है, अनूपपुर ग्रामीण मंडल महिला मोर्चा द्वारा भी कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का पुतला दहन किया गया । इस अवसर पर  भाजपा नेत्री ज्योति शर्मा   ने पटवारी के बयान को प्रदेश की लाखों माताओं - बहनों का अपमान बतलाया है। उन्होंने कहा कि 
जीतू पटवारी का बयान अत्यंत निंदनीय है।  मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा लाड़ली बहनों को शराबी बताना बेहद शर्मनाक,दुखद और  दुर्भाग्यपूर्ण है। कांग्रेस को  प्रदेश सरकार की  लाडली बहना योजना से आपत्ति हो सकती है।
लेकिन इस द्वेष से कोई अधिकार नहीं कि आप हरतालिका तीज के पावन पर्व पर जब  हमारी लाखों‌  - बहने निर्जला व्रत रख कर अपने पति, परिवार और देश के लिये पूजा - उपासना कर रही हों तो आप उसी  दिन बहनों का ऐसा अपमान करो।
  वह अविलंब प्रदेश की महिलाओं से  माफी मांगें।