*अनूपपुर जामा मस्जिद के पास नात शरीफ का हुआ जोरदार प्रोग्राम*

अनूपपुर / ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर 5 सितम्बर को  अंजुमन इस्लामिया कमेटी अनूपपुर द्वारा विभिन्न प्रोग्राम का आयोजन किया गया, दिन भर चले प्रोग्राम के उपरांत  देर शाम  बच्चों के नात कार्यक्रम व दिनी सवाल जबाब के साथ, इस वर्ष कक्षा 10वीं और 12वीं में पास हुए बच्चो को पुरस्कृत करने के साथ ही पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कई पत्रकारों का सम्मान समारोह जिला वक्फ बोर्ड अध्यक्ष इरसाद अहमद,के मुख्य अतिथि  व सदर लियाक़त अली, व  कोतमा बाजार मस्जिद के सदर, व लहसुई जामा मस्जिद  के सदर  हाजी समउन की अध्यक्षता में   अंजुमन कमेटी द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें ब्यूरो चीफ चैतन मिश्रा, ब्यूरो चीफ मनोज शुक्ला, वरिष्ठ पत्रकार प्रेम अग्रवाल, वरिष्ठ पत्रकार आदर्श दुबे को प्रतीक चिन्ह देकर इन्हें सम्मानित किया गया  इस अवसर पर जिला वक्फ बोर्ड अध्यक्ष इरशाद अहमद ने कहा कि पत्रकारिता समाज का दर्पण है और पत्रकार की भूमिका मार्गदर्शन की होती है,वर्तमान समय में पत्रकारिता वाकई बहुत मुश्किल काम है। पत्रकारों को फ़ेक न्यूज़ और गलत सूचना से निपटना पड़ता है, जिस कारण विश्वसनीयता बनाए रखना एक बड़ी चुनौती है। इसके साथ ही उन्हें आर्थिक दबाव, राजनीतिक विरोध, और मानसिक तनाव का सामना करना पड़ता है, जबकि उन्हें सटीक और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के अपने मूल सिद्धांतों पर भी खरा उतरना होता है।

 *छात्रों को भी किया गया सम्मानित*

 मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनवर पटेल द्वारा चलाई जा रही एक कदम शिक्षा की तरफ.. कार्यक्रम के तहत अनूपपुर मे भी मुस्लिम समाज के कक्षा 10वीं और 12वीं पास किये  के विद्यार्थियों का सम्मान समारोह 5 सितम्बर को आयोजित कर उन्हें पढ़ने के लिए स्टेशनरी सामग्रियों प्रदान कर उनका हौसला बढ़ाया गया, सदर लियाकत अली ने जानकारी देती है बताया कि मध्य प्रदेश के वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष जनाब सनवर पटेल जी की मंसा है की शिक्षा के बिना समाज सुधार न तो संभव है और न देश प्रदेश की कल्पना की जा सकती है। मप्र वक्फ बोर्ड ने इसी धारणा को आगे रखते हुए शिक्षा के क्षेत्र में अपना योगदान देने का बीड़ा उठाया है। इस मंशा को पूरा करने के लिए वक्फ संपत्तियों से होने वाली आमदनी का आधा हिस्सा जरूरतमंद विद्यार्थियों पर खर्च करने का फैसला लिया है। हम कोशिश करेंगे की अपने क्षेत्र में शिक्षा के लिए बेहतर कार्य करू |


*मदरसा के बच्चों का इस्तक़बाल

अनूपपुर जामा मस्जिद  मे लगने वाले  वाले मदरसे में पढ़ने वाले बच्चे जिन्होंने अभी तक  अपनी कुरान शरीफ मुकम्मल कर ली उनका भी   इस्तक़बाल प्रोग्राम रखा गया था, जहां कई लोगों ने इस्तकबाल प्रोग्राम में  में बड़ा-चढ़ कर का हिस्सा लिया, नात शरीफ में पढ़ने वाले बच्चों को भी पहला, दूसरा, तीसरा, स्थान का इनाम अंजुमन कमेटी अनूपपुर द्वारा जिला वक्फ बोर्ड अध्यक्ष इरशाद अहमद, सदर लियाकत अली, जामा मस्जिद लहसुई के सदर हाजी समउन, अनूपपुर अंजुमन के नायब सदर अब्दुल हक़, सेक्रेटरी हाजी इकबाल हुसैन, खजांची रज्जक राठौर, जिला वक्फ बोर्ड बोर्ड के सचिव मो नईम के हाथों से बच्चों को जोरदार इनाम दिलाया गया | प्रोग्राम का सफल संचालन शाहबाज खान ने किया|