अनूपपुर: जिला सत्र न्यायालय परिसर के सामने लगाई जा रही स्ट्रीट लाइट को पार्षद वार्ड नंबर 9 अनिल पटेल द्वारा काम रुकवाने का भरसक प्रयास और दवाब ।
अनूपपुर: जिला सत्र न्यायालय परिसर के सामने लगाई जा रही स्ट्रीट लाइट को पार्षद वार्ड नंबर 9 अनिल पटेल द्वारा काम रुकवाने का भरसक प्रयास और दवाब ।
दो वरिष्ठ पत्रकार भाइयों एवं वकीलों के सहयोग से कंक्रीट मसाला डालकर पुनः कार्य प्रारंभ करवाया।
पार्षद पर आरोप है कि ठेकेदार द्वारा किए जा रहे कार्यों में लगातार दबाव बनाकर मनमानी तरीके से लाइटें एक स्थान से दूसरी जगह शिफ्ट कराई जा रही हैं, कार्यरत ठेकेदार सहयोगी संतोष रैकवार का कहना है उन्हें गाली गलौज ,और मारने की धमकी दी जा रही खुले आम पार्षद गाली गलौज करते है, जिससे कार्य में अनावश्यक विलंब हो रहा है। जो कि जन प्रतिनिधि के कदाचरण की संज्ञा में आता है।
अनूपपुर /23 सितंबर जिला सत्र न्यायालय परिसर के सामने लंबे समय से स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य बाधित होता आ रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों की जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक 9 के पार्षद अनिल पटेल द्वारा ठेकेदार के कार्य में बार-बार व्यवधान डालने का कार्य किया जा रहा है । आज दिनांक 23 सितंबर पुनः कार्य रुकवाने का दवाब बनाया गया जिसके बाद आम जनमानस वकील बंधुओं के विरोध के बाद कार्य पुनः प्रारंभ हुआ। दो पत्रकार भाइयों ने स्वयं मसाला डालकर पुनः कार्य प्रारंभ करवाया।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ठेकेदार द्वारा कल जिला न्यायालय के सामने स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य प्रारंभ किया गया था, आज जब गड्ढे में फ्रेम बैठाने की बारी आई तो वार्ड नंबर 9 पार्षद अनिल पटेल द्वारा आपत्ति दर्ज कर काम रुकवा दिया अपने चंद राजनैतिक लाभ के लिए न्याय पालिका परिषर के समाने लगे काम को रुकवाने का साहस किया गया, आस पास रह रहे नगर वासियों द्वारा काम रुकवाने का विरोध किया और पुनः कार्य संचालित करवाया ।
पार्षद पर आरोप है कि ठेकेदार द्वारा किए जा रहे कार्यों में लगातार दबाव बनाकर मनमानी तरीके से लाइटें एक स्थान से दूसरी जगह शिफ्ट कराई जा रही हैं, जिससे कार्य में अनावश्यक विलंब हो रहा है।
गौरतलब है कि ठेकेदार को एक माह के भीतर स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य पूर्ण करना था, किंतु बार-बार के अवरोध एवं विवाद के चलते कार्य की गति धीमी पड़ गई है। इस पूरे प्रकरण को लेकर आम जनमानस में नाराज़गी व्याप्त है तथा पार्षदों के रवैये की खुलेआम आलोचना हो रही है। जिला कलेक्टर अनूपपुर मामले की संज्ञान में लेकर अनुचित दबाव बना रहे लोगों पर कार्यवाही करनी चाहिए ।
जनता का कहना है कि वार्ड के अन्य आवश्यक कार्यों की अनदेखी करते हुए सार्वजनिक सुविधा जैसे स्ट्रीट लाइट के कार्य को बाधित करना उचित नहीं है। वहीं दूसरी ओर, पत्रकारों एवं ठेकेदार,विभाग के सहयोग से तहसील के सामने , मेगामाइंड स्कूल चौक में स्ट्रीट लाइट लगवाई गई वहां भी काम रुकवाने का प्रयाश किया गया था अब बस जिला सत्र न्यायालय परिसर का सामना बचा है जिसे जल्द पूर्ण करवाने जिला प्रशाशन से जनता गुहार लगा रही है ।


