अनूपपुर जिले के कई  विद्यालयों का हैंडपंप, खराब  कलेक्टर के निर्देश पर मात्र एक मे सुधार 

अनूपपुर /  जिले के कई विद्यालयों मे लंबे समय से पेयजल संकट बना हुआ था जिसकी खबर भी लगातार विभिन्न  सामाचार पत्रों मे प्रकशित हो रही है लेकिन इस पर जिला प्रशासन की कोई सकरात्मक कार्यवाही नहीं की जा रही जिले के पुष्पराज गढ़ जनपद अंतर्गत तो कई विद्यालयों मे पेय जल न होने के कारण और भी हालत खराब है  गत दिवस प्यारी की शासकीय उच्चतर विद्यालय परिसर में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा लगभग एक वर्ष पूर्व हैंडपंप के लिए खनन कार्य कराया गया था, लेकिन सेट नहीं लगाए जाने के कारण हैंडपंप अनुपयोगी पड़ा था। इससे छात्राओं एवं शिक्षकों को पानी के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों ने तत्काल कार्यवाही करते हुए हैंडपंप को सुधारकर चालू कर दिया। हैंडपंप के सुचारू रूप से शुरू होने के बाद विद्यालय में पेयजल संकट समाप्त हो गया है, । जिले के नागरिकों ने कलेक्टर  हर्षल पंचोली से मांग की है की अभियान चला कर अन्य विद्यालय में पेयजल व्यवस्था ठीक करवाये |