अनूपपुर: थाना प्रभारियों के तबादले के बीच करनपठार पहुंचे निरीक्षक उमेश उपाध्याय, राजनीतिक गतिविधियों और विवादों को लेकर फिर चर्चा तेज
अनूपपुर: थाना प्रभारियों के तबादले के बीच करनपठार पहुंचे निरीक्षक उमेश उपाध्याय, राजनीतिक गतिविधियों और विवादों को लेकर फिर चर्चा तेज
अनूपपुर। पुलिस अधीक्षक विक्रांत मुराव द्वारा जिले के सात थाना प्रभारियों के प्रभार में किए गए फेरबदल के तहत भालूमाड़ा थाना प्रभारी निरीक्षक उमेश उपाध्याय को करनपठार थाना का प्रभारी बनाया गया है। इस तबादले के बाद जिले में इसे लेकर विभिन्न तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
निरीक्षक उमेश उपाध्याय का नाम पहले भी कई विवादों में सामने आता रहा है। उनके खिलाफ राजनीतिक गतिविधियों में संलिप्त रहने, आमजन के साथ कथित दुर्व्यवहार तथा अन्य गंभीर आरोप लगाए जाते रहे हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर एक कथित ऑडियो तथा कुछ आरोपों को लेकर भी विवाद बना रहा।
कुछ लोगों द्वारा उन पर हत्या से जुड़े एक मामले में कथित तौर पर 15 लाख रुपये की लेनदेन जैसे गंभीर आरोप भी लगाए गए हैं।
थाना प्रभारियों के इस तबादले के बाद अब करनपठार थाना क्षेत्र में उनकी कार्यशैली पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं, जिले में पुलिस प्रशासन के इस फेरबदल को कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक कदम माना जा रहा है।
आदेश पत्र के अनुसार प्रमुख तबादले इस प्रकार हैं:
1. निरीक्षक संजय अशोक इवका
वर्तमान पदस्थापना: पुलिस लाइन, अनूपपुर
नई पदस्थापना: थाना प्रभारी, कोतवाली अनूपपुर
2. निरीक्षक रश्मिका भगत
वर्तमान पदस्थापना: थाना अजाक, अनूपपुर
नई पदस्थापना: थाना प्रभारी, भालूमाड़ा
3. निरीक्षक उमेश उपाध्याय
वर्तमान पदस्थापना: थाना प्रभारी, भालूमाड़ा
नई पदस्थापना: थाना प्रभारी, करनपठार
4. निरीक्षक वीरेन्द्र बरकड़े
वर्तमान पदस्थापना: थाना प्रभारी, करनपठार
नई पदस्थापना: थाना प्रभारी, राजेन्द्रग्राम
5. निरीक्षक लालबहादुर तिवारी
वर्तमान पदस्थापना: थाना अमरकंटक
नई पदस्थापना: थाना प्रभारी, अजाक अनूपपुर
6. निरीक्षक मामिन टोप्पो
वर्तमान पदस्थापना: थाना बिजुरी
नई पदस्थापना: थाना प्रभारी, अमरकंटक
7. निरीक्षक प्रकाश चंद कोल
वर्तमान पदस्थापना: थाना राजेन्द्रग्राम
नई पदस्थापना: पुलिस लाइन, अनूपपुर
इसके अलावा आदेश में:
उपनिरीक्षक मंगला दुबे – यथावत चौकी सरेई
उपनिरीक्षक सोने सिंह परस्ते – यथावत चौकी फुनगा
सहायक उपनिरीक्षक पवन प्रजापति – यथावत कोतवाली अनूपपुर में पदस्थ रखे गए हैं।


