*अनूपपुर नगर पालिका का नया भवन जनता को समर्पित*


अनूपपुर / विधानसभा अनूपपुर के विधायक बिसाहू लाल सिंह ने नगर पालिका परिषद अनूपपुर का 18 जनवरी रविवार को विधिवत लोकार्पण किया,  इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में  कोल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष राम लाल रौतेल, भाजपा जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम, जिला महामंत्री  सिद्धार्थ सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र सोनी, मंडल अध्यक्ष शिव रतन वर्मा, पार्षद दीपक शुक्ला, पार्षद अनिल पटेल, पार्षद संजय चौधरी,  चंद्रिका द्विवेदी, आदि उपस्थित रहे, कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष अंजुलिका शैलेंद्र सिंह, व उपाध्यक्ष सोनाली पिंटू तिवारी ने की, इस अवसर पर विधायक बिसाहू लाल सिंह ने  बधाई देते हुए कहा अनूपपुर नगर पालिका स्वच्छ, सुंदर एवं सुविधापूर्ण बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है. शहरीकरण की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सिटी डेवलपमेंट प्लान के अनुरूप योजनाबद्ध विकास कार्य किए जा रहे हैं नवीन भवन बनने से नगर पालिका क्षेत्र का अत्यंत तेजी से विकास होगा परिषद बेहतरीन कार्य करें, कोल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष राम लाल रौतेल ने कहा की, नवीन भवन बनने से  नगर की जनता में खुशी का माहौल आया, नगर का विकास सबसे महत्वपूर्ण है, परिषद को मिलजुल कर  नगर के विकास के लिए कार्य करना चाहिए, नगर पालिका उपाध्यक्ष सोनाली पिंटू तिवारी ने भी लोकार्पण के अवसर पर अपना विचार रखते हुए कहा कि, मैं नगर परिषद के कर्मचारियों से आशा करता हूं कि  जो लोग इस भवन में अपनी आशा लेकर आए उनकी आशा पूरी हो, यह भवन ईट और पत्थर का नहीं बल्कि भावनाओं का भवन है, अध्यक्ष अंजुलिका शैलेंद्र सिंह ने अपने उद्बोधन में कहां की है यह भवन मै नगर की जनता जनार्दन को समर्पित करती हूं, और मैं विश्वास दिलाता हूं कि हम  नगर के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे हमारी परिषद दिन रात नगर के विकास के लिए प्रतिबद्ध है |