*अनूपपुर नपा के कर्मचारी बदलते ही राजस्व की वसूली में वृद्धि*

अनूपपुर / नगर पालिका अनूपपुर में गत कुछ वर्षों से अवैध वसूली की शिकायत लगातार मिलती रही है जिसकी वजह से नगर पालिका के राजस्व वसूली में भी गिरावट देखी गई थी, लेकिन कुछ दिन पहले अनूपपुर नगर पालिका के कर्मचारी सहायक राजस्व निरीक्षक,  गौरव सिंह के स्थानांतरण के बाद नगर पालिका अनूपपुर में अवैध वसूली मे रोक लगती हुई दिखाई पड़ रही है  जिसका जिता जागता नमूना 2 जुलाई बुधवार को देखने को मिला जहाँ पर मवेशी बाजार में एक ही सप्ताह में नगर पालिका की अच्छी खासी राजस्व वसूली देखी गई, सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सहायक राजस्व निरीक्षक,   गौरव सिंह के स्थानांतरण के बाद  राजस्व वसूली की जिम्मेदारी  श्री मती गजाला परवीन सहायक राजस्व निरीक्षक, अपने कर्मचारी संतोष तिवारी,विकास पांडे , रूपेंद्र राठौर द्वारा के साथ निभाते हुए  मवेशी बाजार में  2 प्रतिशत के हिसाब से  वसूली कर  4886 रुपए राजस्व एकत्रित  किया | 

 *पहले चल रही थी अवैध वसूली*

  नगर पालिका अनूपपुर द्वारा  मवेशी बाजार का ठेका न होने के कारण  राजस्व प्रभारी गौरव सिंह के द्वारा नगर पालिका की रसीद कटवा कर वसूली कराई जाती थी  और बकरीद जैसे त्यौहार में मात्र 5300रु.  की रसीद काटी जाती थी, जबकि इस बाजार से बकरीद के त्यौहार के समय प्रत्येक सप्ताह 5 से 6 लख रुपए  के मवेशी खरीदे बेचे जाते थे, सूत्र बताते हैं कि पूर्व में सहायक  राजस्व निरीक्षक गौरव सिंह की मिली भगत से दो अलग-अलग रसीद कट्टो के माध्यम से इस बाजार में रसीद काटी जाती थी नगर पालिका का राजस्व कम वसूला जाता था और किसी अवैध ठेकेदार द्वारा अपनी अवैध  रसीद काट कर पशु विक्रेताओं से पैसों की वसूली की जाती थी |