अनूपपुर भाजपा जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम के जन्मदिवस पर बधाइयों का लगा तांता
अनूपपुर भाजपा जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम के जन्मदिवस पर बधाइयों का लगा तांता
अनूपपुर। भारतीय जनता पार्टी के अनूपपुर जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम के जन्मदिवस के अवसर पर शुभकामनाएं और बधाइयां देने वालों का दिनभर तांता लगा रहा। पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों तथा समर्थकों ने उन्हें जन्मदिवस की शुभकामनाएं देकर उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल राजनीतिक जीवन की कामना की।
जिले के विभिन्न क्षेत्रों से भाजपा कार्यकर्ता उनके निवास एवं अन्य कार्यक्रम स्थलों पर पहुंचे और पुष्पगुच्छ भेंट कर जन्मदिवस की बधाई दी। सोशल मीडिया पर भी समर्थकों एवं शुभचिंतकों द्वारा बड़ी संख्या में संदेश साझा किए गए।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि हीरा सिंह श्याम के नेतृत्व में संगठन को मजबूती मिली है तथा जिले में भाजपा की गतिविधियों को नई दिशा प्राप्त हुई है। जन्मदिवस के अवसर पर कई स्थानों पर मिठाई वितरण, पौधरोपण एवं जनसेवा से जुड़े कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।
दिनभर चले शुभकामना कार्यक्रमों के बीच जिला अध्यक्ष ने सभी शुभचिंतकों, कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें मिला स्नेह और समर्थन आगे भी जनसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।


