अनूपपुर में धूमधाम से मनाई जाएगी ईद मिलादुन्नबी 

अनूपपुर / ईद मिलाद-उन-नबी मुस्लिम समुदाय का एक प्रमुख पर्व है। इस्लामी पंचांग के अनुसार यह रबी-उल-अव्वल माह में मनाया जाता है, जिसे इस्लामी इतिहास में अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है, इस साल पैगंबर साहब के जन्मदिन के 1500 साल पूरे हो रहे हैं जो कि अत्यंत खुशी का मौका है  अनूपपुर अंजुमन सदर मो लियाक़त अली   ने बातया की ईद मिलाद उन नबी का त्यौहार 05 सितम्बर शुक्रवार को बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा जिसकी तैयारी नगर में बड़ी धूमधाम से चल रही हैं नगर को सजाया जा रहा है मस्जिदों को सजाया जा रहा है लोग अपने घरों पर लाइटिंग लगा रहे हैं घरों को सजा रहे हैं इस अवसर पर  जुमा की नमाज के बाद  जुलूस का आयोजन मुस्लिम समाज द्वारा नगर में  किया जाएगा जो कि जामा मस्जिद  से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गों बस स्टैंड होकर वापस जामा मस्जिद पर पहुंचेगा | 

           यह होंगे प्रोग्राम 

5 सितम्बर को जश्नें ईद मिलादुन्नबी के मौके पर अंजुमन इस्लामियाँ कमेटी अनूपपुर  के जनिब से जिला वक्फ कमेटी के अध्यक्ष इरशाद अहमद व  सदर मो लियाक़त  अली की सरपरसती मे  बाद नामज ईशा बच्चों का नात, प्रोग्राम, मदरसे मे  कुरान शरीफ मुकम्मल किये गए बच्चों का इस्तीकबाल, व इस साल कक्षा 10वीं व 12 वी पास बच्चों को इनाम का प्रोग्राम जामा मस्जिद के सामने रखा गया है | सदर मो लियाक़त अली  ने जानकारी देते हुए बताया की  जश्नें ईद मिलादुन्नबी का मतलब है हज़रत मुहम्मद का जन्म दिन है। यह त्यौहार 12 रबी अल-अव्वल को मनाया जाता है मिलादुन्नबी  संसार का सबसे बड़ा जशन माना जाता है, जिसे मनाने के लिए अनूपपुर मे भी तैयारी जोरो पर है, 05 सितम्बर  को  जुमा की नमाज के बाद जुलुस निकाला जाएगा जो की मस्जिद के सामने से होता हुआ थाने चौराहा, व बस स्टैंड  जायेगा जहाँ पर बस स्टैंड युवा कमेटी दवारा जुलुस का  जोरदार इस्तेबाल किया जाएगा |