*अनूपपुर मे कांग्रेस का सत्याग्रह कार्यक्रम कल*


अनूपपुर / लोकसभा से राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त के  विरोध मे कल  26 मार्च को जिला मुख्यालय अनूपपुर मे   कांग्रेस का सत्याग्रह कार्यक्रम रखा  गया है | कांग्रेस जिलाध्यक्ष रमेश सिंह ने बताया कि  अ.भा. कांग्रेस कमेटी के महासचिव  के.सी. वेणुगोपाल  एवं मध्यप्रदेश प जयप्रकाश अग्रवाल के निर्देशानुसार  कल रविवार दिनांक 26 मार्च, 2023 को  दोपहर 2:00 से  गांधी प्रतिमा के सामने सत्याग्रह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगे कार्यक्रम को सफल एवं प्रभावी बनाने हेतु  ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष, प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी, विधायक, सांसद, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, विधानसभ 2018 एवं लोकसभा 2019 प्रत्याशी, अभा कांग्रेस एवं प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि, स्थानीय संस्थाओं के जनप्रतिनिधि मोर्चा संगठन विभाग प्रकोष्ठ के अध्यक्षों अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें |