अनूपपुर मे पैरालीगल वालेंटियर्स का आयोजित हुआ एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम

अनूपपुर मे पैरालीगल वालेंटियर्स का आयोजित हुआ एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम

अनूपपुर // माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष महोदया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अनूपपुर श्रीमती माया विश्वलाल जी के निर्देशानुसार एवं श्री रावेन्द्र कुमार सोनी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनूपपुर के मार्गदर्शन में समाज के गरीब व कमजोर वर्ग के लोग, महिला, बच्चे, वृद्वजन एवं असहाय लोगों को निःशुल्क कानूनी सहायता एवं सलाह प्रदान करने के उद्देश्य से, दिनांक 23 जुलाई, 2026 को सम्पूर्ण अनूपपुर जिले में कार्य करने हेतु नियुक्त किए गए 51 पैरालीगल वालेंटियर्स का एक दिवसीय सीआईएस एवं साइबर क्राइम पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन मंदानिकी होटल, अनूपपुर में किया गया। एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ, माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष श्रीमती माया विश्वलाल जी के द्वारा मांॅ सरस्वती जी के चित्र में माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्जवलित कर किया गया। प्रधान जिला न्यायाधीश द्वारा पैरालीगल वालेंटियर्स को संबोधित करते हुए कहा कि उक्त कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नागरिकों विशेषकर वंचित और शोषित, अशिक्षित वर्गो को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उन्हें मुक्त कानूनी सहायता प्राप्त करने में मद्द करना हैं। पैरालीगल वालेंटियर्स इन वर्गो और कानूनी सहायता प्राप्त कराने के बीच सेतु का काम करेंगे।
इस अवसर में नरेन्द्र पटेल प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश, श्रीकृष्णा कुमार डागलिया तृतीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश, चैनवती ताराम मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी, रावेन्द्र कुमार सोनी सचिव/वरिष्ठ व्यवहार न्यायाधीश जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, विधि डागलिया न्यायिक मजिस्ट्रेट,बाॅबी सोनकर न्यायिक मजिस्ट्रेट, सुधा पाण्डेय न्यायिक मजिस्ट्रेट, सृष्टि साहू न्यायिक मजिस्ट्रेट बृजेश पटैल जिला विधिक सहायता अधिकारी, एल ए डी सी एस चीफ संतदास नापित, डिप्टी चीफ एल ए डी सी शाबिर अली एवं रामकृष्ण सोनी, असिस्टेंट श्री विकास शुक्ला, श्रीमती शोभा पटेल एवं श्री आयुष सोनी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अन्य कर्मचारीगण एवं समस्त पैरालीगल वालेंटियर्स उपस्थित रहें।
उक्त कार्यक्रम में श्री रावेन्द्र कुमार सोनी वरिष्ठ न्यायाधीश एवम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के नेतृत्व में पैरालीगल वालेंटियर्स को, सीआईएस की जानकारी और समाधान हेतु पवन कुमार सिंह, सिस्टम आफिसर ने जानकारी दी,साइबर क्राइम के संबंध जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय अनूपपुर से राजेंद्र अहिरवार , जिला कलेक्टर कार्यालय अनूपपुर की nic के जिला विज्ञान सूचना अधिकारी देवेन्द्र कुमार देवांगन ने विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम अंतिम चरण में परिचर्चा एवं प्रश्नकाल रखा गया। कार्यक्रम का सफल व प्रभावी संचालन श्री शाबिर अली डिप्टी चीफ़ डिफेंस काउंसिल ने की अंत में श्री बृजेश पटेल जिला विधिक सहायता अधिकारी द्वारा आभार प्रकट कर प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन किया।


