अनूपपुर विधानसभा मे   कांग्रेस की होगी भारी मतों से जीत  - बिसाहू  लाल

@रिपोर्ट - मो अनीश  तिगाला 

अनूपपुर /  कांग्रेस पार्टी कमलनाथ के नेतृत्व में 2023 का विधानसभा चुनाव लड़ रही  है । इस बार पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनेगी। यह बात कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता व  जिला कांग्रेस कमेटी अनूपपुर के उपाध्यक्ष बिसाहू लाल साहू  ने कही। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस पूरी तरह से संगठित है। अनूपपुर में भी कांग्रेस जिला अध्यक्ष  व प्रत्याशी रमेश सिंह के  नेतृत्व में  पार्टी एकजुट होकर चुनाव लड़ रही है  |

साथ  ही श्री साहू ने  कहा  की प्रदेश में अभी जो सरकार है, वह जनता के द्वारा चुनी हुई सरकार नहीं है वह खरीद-फरोख्त वाली सरकार है। भाजपा धन बल की दम पर लोकतंत्र को कमजोर करना चाहती है। भाजपा सरकार खरीद फरोख्त करके अपनी अनैतिक मनसा रखकर कांग्रेस की सरकार को गिरा तो सकती है, लेकिन जनता के निर्णय को नहीं बदल सकती। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में किस प्रकार एक आम नागरिक महंगाई से त्रस्त हो चुका है।

वहीं बेरोजगार युवा अपने आपको ठगा हुआ सा महसूस कर रहा है। कमलनाथ सरकार द्वारा 15 माह में किए गए कार्य का हिसाब भाजपा मांगती है, लेकिन वे अपने 15 साल के कार्यकाल में किए गए कार्यों का हिसाब देने से पीछे हट जाते हैं। अनूपपुर विधानसभा चुनाव में हम  भारी मतों से अपने प्रत्याशी रमेश सिंह को चुनाव जीता कर  प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाएंगे |