विकास यात्रा, विकास पर्व को ठेंगा दिखा रहा जिला चिकित्सालय का सोनोग्राफी कक्ष कहां है विकास के दावे करने वाले भाजपा नेता

विकास यात्रा, विकास पर्व को ठेंगा दिखा रहा जिला चिकित्सालय का सोनोग्राफी कक्ष
कहां है विकास के दावे करने वाले भाजपा नेता
अनूपपुर। वर्तमान में चुनावी माहौल होने के कारण भाजपा नेताओ द्वारा विकास की बडी-बडी बातें बोली जा रही है प्रदेष की भाजपा सरकार ने लगभग 6 माह से जिले में विकास पर्व और विकास यात्रा के नाम पर करोड़ो रूपये प्रचार-प्रसार में लगा दिया। लेकिन इसके बावजूद लगभग 3 साल से अनूपपुर जिले की जनता सोनोग्राफी कराने के लिये निजी अस्पतालो की मजबूरी में शरण ले रही है जहां उसे मनमाफिक वसूली की जाती है। ऐसे में अब यह सवाल खडा होता है कि मंचो से विकास का बडे-बडे बोल बोलने वाले स्थानीय भाजपा नेता प्रतिनिधि कहां है क्या उनको जिला चिकित्सालय में तीन साल से धूल फांक रही सोनोग्राफी मषीन की खबर नही है। जिले में 3 साल से अधिक का समय बीत गया लेकिन सोनोग्राफी की सुविधा मरीजों को नहीं मिल पा रही हैं। सोनोग्राफी के लिए जिला अस्पताल में मशीन भी उपलब्ध है, लेकिन डॉक्टर की उपलब्धता नहीं होने के कारण सोनोग्राफी नहीं हो पा रहा हैं। जिसको लेकर कई बार प्रयास भी किया गया, लेकिन उसके बाद भी सोनोग्राफी की सुविधा मरीजों के लिए उपलब्ध नहीं हो पाई। जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर एके आवाधिया ने बताया कि जिला अस्पताल में 3 सालों से सोनोग्राफी की सुविधा बंद है। जिसको लेकर कई प्रयास किए गए, लेकिन वह शुरू नहीं हो पाया। एक बार फिर प्राइवेट अस्पतालों से हफ्ते में 3 दिन सोनोग्राफी की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए नोटिस जारी की गई। जिसमें निजी अस्पताल के डॉक्टर जिला अस्पताल में आकर सोनोग्राफी करेंगे। इसके लिए जिला अस्पताल प्रति मरीज 500 रुपए भी निजी अस्पताल को देगी। नोटिस के बाद भी निजी अस्पताल के डॉक्टर जिला अस्पताल नहीं आ रहे हैं। जिसको लेकर कलेक्टर से बैठक कर निजी अस्पताल से कलेक्टर से नोटिस जारी कराया जाएगा। जिससे वह हफ्ते में 3 दिन सोनोग्राफी की सुविधा मरीज को दे सके। वही वेंकटनगर के डॉक्टर राजीव मोगरे का चयन सोनोग्राफी डिपार्टमेंट में पदस्थापना के लिए हुआ है। जिनके लिए वह 6 महीने की ट्रेनिंग के लिए गए हुए हैं। 6 महीने के लिए हमें प्राइवेट अस्पतालों से ही मरीजों का सोनोग्राफी करना पपड़ेगा। जिसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।