अभाविप ने उच्च शिक्षा मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, पाली महाविद्यालय में सुविधाओं की कमी पर जताई कड़ी नाराज़गी — जल्द समाधान नहीं हुआ तो होगा आंदोलन

उमरिया/पाली। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) उमरिया इकाई ने पाली महाविद्यालय में लगातार बढ़ रही अव्यवस्थाओं और सुविधाओं के अभाव को लेकर आज उच्च शिक्षा मंत्री श्री इंदर सिंह परमार के नाम ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी (SDM) पाली के माध्यम से सौंपा गया। संगठन ने साफ चेतावनी दी है कि यदि समस्याओं का जल्द निराकरण नहीं हुआ, तो छात्र हित में उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।

अभाविप जिला संयोजक आकाश तिवारी ने बताया कि लंबे समय से कॉलेज में न तो संसाधन उपलब्ध हैं और न ही शैक्षणिक वातावरण, जिसके कारण छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
 ज्ञापन में प्रमुख मांगें

 1. बुनियादी ढांचे की दयनीय स्थिति

BSc भवन की छत जर्जर, गिरने की स्थिति में — छात्र-स्टाफ की सुरक्षा पर संकट।

केमिस्ट्री लैब में उपकरणों की भारी कमी, प्रयोग कार्य बाधित।

गर्ल्स कॉमन रूम और BA भवन में बॉयज़ शौचालय का अभाव।

कॉलेज में NCC सुविधा उपलब्ध नहीं, जिससे छात्र राष्ट्रीय गतिविधियों से वंचित।


 2. शिक्षा और स्टाफ की कमी

कॉलेज में MSc कोर्स शुरू करने की मांग।

फाइनल ईयर छात्रों के लिए शिक्षक उपलब्ध नहीं, जिसके कारण पढ़ाई पर गंभीर प्रभाव।

क्रीड़ा शिक्षक का पद रिक्त, खेल गतिविधियाँ प्रभावित।


 3. सांस्कृतिक विकास पर जोर

संगीत अभ्यास हेतु स्थान एवं वाद्ययंत्र उपलब्ध कराए जाएँ।

अभाविप ने ज्ञापन में मांग की है कि छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए तत्काल कार्रवाई की जाए और उपरोक्त समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए।

इस दौरान जिला संयोजक आकाश तिवारी, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य धर्मेंद्र नायक, महाविद्यालय मंत्री माही यादव, ज्ञानेंद्र गौतम, संतोषी सिंह, हर्ष सिंह, लवकुश सिंह, वैष्णवी परिहार सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।