अमरकंटक में टला एक बड़ा हादसा , वाहन हुआ क्षतिग्रस्त,,संवाददाता - श्रवण कुमार उपाध्याय
अमरकंटक में टला एक बड़ा हादसा , वाहन हुआ क्षतिग्रस्त,,संवाददाता - श्रवण कुमार उपाध्याय
अमरकंटक - मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली पवित्र नगरी अमरकंटक में एक बड़ा हादसा टल गया , जब वार्ड क्रमांक 12 में रामबाई धर्मशाला के पास खड़ी लाल रंग की टवेरा गाड़ी पर रात में अचानक तून वृक्ष का बड़ा हिस्सा गिर गया । इससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया , लेकिन राहत की बात है कि कोई जनहानि नहीं हुई ।
जानकारी के अनुसार 21-22 अप्रैल की दरम्यानी रात यह घटना हुई , जबकि उस समय न तो तेज हवा चली और न ही आंधी-तूफान आया था । गनीमत रही कि वाहन में कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था । वहां क्रमांक सीजी 28 /6664 वृक्ष के पास खड़ी थी । घटना के बाद स्थानीय लोगों ने जर्जर पेड़ों की समय पर जांच और कटाई-छंटाई की मांग की है ।


